टीम इंडिया की जर्सी पर स्पॉन्सर की तलाश जारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2 सितंबर से नए स्पॉन्सर के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 16 सितंबर रखी गई है। इसका मतलब साफ है कि एशिया कप के दौरान टीम इंडिया की जर्सी पर कोई स्पॉन्सर नहीं होगा। भारतीय टीम 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में बिना स्पॉन्सर के जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी।
Also Read: UP T20 League 2025: रिंकू सिंह ने 12 गेंदों में किया…
ड्रीम 11 के साथ करार हुआ खत्म
ड्रीम 11 टीम इंडिया का पिछला स्पॉन्सर था, लेकिन भारत सरकार के ऑनलाइन मनी गेमिंग पर नए कानून लागू होने के बाद बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच का कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म हो गया। नए नियमों के तहत फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। बीसीसीआई ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे सरकार के फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया तैयार
बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा भी कर दी है। इस बार टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE के खिलाफ होगा। खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से सीधे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना हो रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की नजरें जीत पर होंगी।