जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का मोशन पोस्टर रिलीज, शिखर पहाड़िया ने दिया जबरदस्त रिएक्शन। जानें फिल्म की रिलीज डेट, कास्ट और फैंस की एक्साइटमेंट।
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। खास बात ये है कि जाह्नवी के बॉयफ्रेंड और अभिनेता शिखर पहाड़िया ने भी इस मोशन पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के मोशन पोस्टर को देखकर शिखर पहाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “Too Good,” साथ ही जाह्नवी कपूर को टैग करते हुए कई हार्ट इमोजी भी पोस्ट कीं। इस रिएक्शन ने फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है।
फिल्म के डायरेक्टर हैं शशांक खैतान, और जाह्नवी कपूर एवं वरुण धवन की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में रोहन सराफ और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रोमांस, म्यूजिक और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की टैगलाइन से साफ होता है कि यह एक लव ट्रायंगल स्टोरी होगी, जिसमें कई रोमांचक ट्विस्ट होंगे।
करण जौहर ने भी इस फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए कहा था, “मंडप सजेगा, महफिल जमेगी, पर सनी और तुलसी की एंट्री, सारी स्क्रिप्ट बदल देगी।” फिल्म का टीजर 28 अगस्त को रिलीज होगा, जबकि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वहीं जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म ‘परम सुंदरी’ भी 29 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह जगाया है।
Also Read: नेहा धूपिया ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर खोला राज,…