Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में अविश्वसनीय तेजी के बीच शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी भी 25000 के पार

Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में अविश्वसनीय तेजी के बीच शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी भी 25000 के पार

Stock Market Today: सोमवार को एशियाई बाजार में बढ़त दिखी, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयातित सामानों पर टैरिफ की दरें 50 प्रतिशत लगाने की समय सीमा को 9 जुलाई तक बढ़ाने का ऐलान किया।

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत वैश्विक बाजार में तेजी के बीच हुई है। सुबह करीब सवा नौ बजे, सेंसेक्स 510.17 अंक यानी 0.61 प्रतिशत उछलकर 82,222.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, फिर 600 अंक ऊपर चला गया। जबकि निफ्टी भी 0.63 प्रतिशत ऊपर खुला है, 25,011.25 के स्तर पर।

सोमवार को, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयातित सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ दरें लगाने की समय सीमा को 9 जुलाई तक बढ़ाने का ऐलान किया, जिससे समय से पहले मॉनसून आने से एशियाई और भारतीय बाजार में बढ़त हुई। ट्रंप के इस घोषणा से निवेशकों की चिंता पहले से बहुत कम हुई है।

बाजार की दिशा इन कारक से प्रभावित होगी

बाजार के जानकारों का कहना है कि भारतीय स्टॉक मार्केट के भविष्य को प्रभावित करने वाले कई कारक हैं। इनमें वैश्विक रुख और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की गतिविधियां शामिल हैं, जो इस हफ्ते कई महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं से निर्धारित होंगे। स्थानीय शेयर बाजार पिछले हफ्ते वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच गिरावट में रहे हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च वाइस चीफ जित मिश्रा का कहना है कि बीते हफ्ते स्थानीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सुस्त रहा है क्योंकि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों ने इसे प्रभावित किया है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और अमेरिका के बढ़ते कर्ज के बोझ को लेकर चिंता व्यक्त की। भारत सहित उभरते बाजारों पर इससे दबाव पड़ा।

जीडीपी आंकड़े इस हफ्ते आएंगे

भारत के अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े 28 मई को आने वाले हैं। सप्ताह में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े भी आने वाले हैं। इससे भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार की स्थिति का पता चलेगा।

For more news: Business

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More