Stock Market: शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, सेंसेक्स 34 अंक उछला

Stock Market: शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, सेंसेक्स 34 अंक उछला

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार 14 जनवरी: शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स 34 अंक उछला, निफ्टी 25,738 के पार; जानें आज के टॉप गेनर और लूजर, बाजार की पूरी अपडेट।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में 14 जनवरी, बुधवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत निगेटिव रही, लेकिन बाद में मार्केट में सुधार देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर खुलने के बाद तेजी की ओर बढ़े।

ओपनिंग में सेंसेक्स 83,358.54 अंक पर 269.15 अंक (0.32%) गिरकर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 25,648.55 पर 83.75 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ ओपन हुआ। शुरुआती झटके के बाद बाजार में सुधार आया और सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 117 अंक की गिरावट के बावजूद 83,509 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 25,695 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

बीएसई के टॉप गेनर: एनटीपीसी, इंफोसिस (INFY), आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन

बीएसई के टॉप लूजर: सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टीसीएस और इंडिगो

also read: बच्चों और नॉन-स्मोकर्स में लंग कैंसर: कारण और चेतावनी संकेत – News India Now

पिछले दिन का रिव्यू

13 जनवरी, मंगलवार को भारतीय शेयर मार्केट में सेंसेक्स 250.48 अंक (0.30%) गिरकर 83,627.69 अंक पर और निफ्टी 50 57.95 अंक (0.22%) की गिरावट के साथ 25,732.30 अंक पर बंद हुआ था। उस दिन बीएसई बास्केट में इटरनल, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर रहे, जबकि ट्रेंट, रिलायंस, इंडिगो, आईटीसी और अडानी पोर्ट लूजर रहे।

निफ्टी इंडेक्स में विभिन्न सेक्टर्स के प्रदर्शन में अंतर रहा। निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी आईटी में तेजी रही, जबकि निफ्टी ऑटो, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100 और निफ्टी एफएमसीजी में गिरावट देखने को मिली।

इस प्रकार शुरुआती गिरावट के बावजूद आज का बाजार हरे निशान में बंद होने की ओर बढ़ता नजर आया।

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More