टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराकर रचा इतिहास। पवन रतनायके और कप्तान डसून शनका की धमाकेदार पारियों ने टीम को विशाल स्कोर दिलाया।
टी20 वर्ल्ड कप के 16वें मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ओमान को 105 रनों से मात दी। यह टी20 में रनों के आधार पर श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
पवन रतनायके और डसून शनका ने बिखेरा धमाका
श्रीलंका की शुरुआत पॉवरप्ले में अच्छी नहीं रही, पहले दोनों ओपनर्स पथुम निसांका (13) और कामिल मिशारा (8) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कुशाल मेंडिस और पवन रतनायके ने 94 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। मेंडिस ने 45 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि पवन ने 28 गेंदों में 60 रन की तेज पारी खेली जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था।
कप्तान डसून शनका ने 20 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके बाद कामिन्दु मेंडिस ने 7 गेंदों में 19 रन बनाकर स्कोर को 225 तक पहुंचाने में मदद की।
also read: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान मिचेल…
ओमान की बल्लेबाजी संघर्षपूर्ण
लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम बुरी तरह लड़खड़ाई। 36 रन पर तीन विकेट गिर गए, जिसमें कप्तान जतिंदर सिंह सिर्फ 1 रन और आमिर कलीम 5 रन पर आउट हुए। चौथे नंबर पर आए मोहम्मद नदीम ने थोड़ी संघर्षपूर्ण पारी खेली और वसीम अली के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। वसीम 27 रन बनाकर आउट हुए। नदीम नाबाद 53 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था।
रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
-
टी20 वर्ल्ड कप में रनों के आधार पर श्रीलंका की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
-
सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी श्रीलंका के नाम है: 2007 में केन्या के खिलाफ 172 रनों से जीत।
-
इस मुकाबले में श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा।