साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय ODI वर्ल्ड कप टीम की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका और किन्हें छोड़ दिया गया

साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय ODI वर्ल्ड कप टीम की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका और किन्हें छोड़ दिया गया

साउथ अफ्रीका ने ICC महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के नेतृत्व में टीम में कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि डेन वान निएकेर्क को जगह नहीं मिली।

आगामी ICC महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह वर्ल्ड कप 30 सितंबर से भारत में शुरू हो रहा है, जिसका पहला मुकाबला गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को होगा।

साउथ अफ्रीका की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी

साउथ अफ्रीका की टीम इस वर्ल्ड कप में अनुभवी खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में उतरेगी। टीम में पूर्व कप्तान सुने लुस, साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, और क्लो ट्रायॉन को शामिल किया गया है। यह टीम संतुलित और ताकतवर मानी जा रही है।

also read: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं होगा…

संन्यास वापस लेने वाली डेन वान निएकेर्क को टीम में नहीं मिली जगह

टीम घोषणा में सबसे बड़ी चर्चा रही पूर्व कप्तान डेन वान निएकेर्क की, जिन्होंने चोट के कारण संन्यास लिया था, लेकिन बाद में अपना रिटायरमेंट वापस लिया। हालांकि, कोच मंडला माशिम्बयी ने साफ किया था कि डेन को केवल अगले सीरीज के लिए चयन किया जाएगा यदि वे सभी क्राइटेरिया पूरी करें। इसी कारण वान निएकेर्क को इस विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।

साउथ अफ्रीका का ODI वर्ल्ड कप 2025 स्क्वाड: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे

Related posts

राशिद खान का विश्व रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों से हराकर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More