खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने पलवल में किया तीन दिवसीय कुश्ती महाकुंभ का शुभारंभ

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने पलवल में किया तीन दिवसीय कुश्ती महाकुंभ का शुभारंभ

मंत्री श्री गौरव गौतम: बोले, भारत देश को सर्वाधिक मेडल दिलाने में हरियाणा राज्य का रहता है अहम योगदान

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जिसके पीछे खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई खेल नीति भी काम कर रही है। सरकार खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को स्कूल स्तर से ही निखारने का काम कर रही है, जिसके चलते आज हरियाणा खेलों का पावर हाउस बन चुका है।

बतौर मुख्यातिथि खेल मंत्री श्री गौरव गौतम आज चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 25 मई से 27 मई तक आयोजित की जा रही अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित रहे थे। इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश के 600 पहलवान शिऱकत कर रहे हैं, जिनमें 450 लडक़े और 150 लड़कियां शामिल हैं।

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘देशां मैं देश हरियाणा, जित दूध दही का खाना’ कहावत को प्रदेश के खिलाड़ी चरितार्थ कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल प्रतियोगिता की बात हो या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स की बात हो, इन सभी खेलों में भारत देश को सर्वाधिक मेडल दिलाने में देश के करीब दो फीसदी आबादी वाले हरियाणा राज्य का अहम योगदान रहता है। इस मौके पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एवं ओलंपियन भारत केसरी जयप्रकाश को गदा भेंट कर व श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता फरीदाबाद निवासी माही सिवाच और रजत पदक विजेता पायल जाखड़ व बॉक्सिंग कोच डॉ. राजीव गोदारा को शॉल भेंट कर पुरस्कृत किया। इससे पहले खेल मंत्री श्री गौरव गौतम गौतम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को दर्शकों के साथ सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनहित के मुद्दों को लेकर अपने विचारों को आमजन के साथ साझा करते हैं।

युवाओं व खिलाड़ियों को आगे बढऩे में नहीं आने दी जाएगी कोई भी परेशानी

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की मिट्टी में रची-बसी है। हरियाणा को कुश्ती का गढ़ कहा जाता है, यह बात न केवल हमने साबित की है, बल्कि ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से विश्व को दिखा दी है। आज की यह प्रतियोगिता न केवल आपके दांव-पेंच का अखाड़ा है, बल्कि यह आपके आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत की परीक्षा भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जो खिलाड़ी यहां चमकेंगे, वे वियतनाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं और खिलाडिय़ों को आगे बढऩे में किसी प्रकार की कोई परेशानी व कमी नहीं आने दी जाएगी। युवाओं व खिलाडिय़ों के लिए प्रदेश सरकार व मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

युवा खेलों में भविष्य बनाए और आगे बढ़ें

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिला में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना हरियाणा प्रदेश सहित पलवल जिला के लोगों के लिए गर्व व गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में अपना भविष्य बनायें और आगे बढ़ें।

‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

खेल मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 का भारत युवाओं के कंधों पर चलने वाला विकसित भारत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

For more news: Haryana

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More