अजय देवगन की ‘Son Of Sardaar 2’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से ₹2.03 करोड़ की कमाई की। जानिए क्या रहा फिल्म का पहले दिन का हाल।
अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘Son Of Sardaar 2’ 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखा गया और यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई कर डाली।
एडवांस बुकिंग ने दिखाया दम
Koimoi की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Son Of Sardaar 2’ ने एडवांस बुकिंग से ₹2.03 करोड़ की कमाई की है। लगभग 1.26 लाख टिकटें पहले ही बिक चुकी थीं और फिल्म के लगभग 5,000 शोज बुक हुए हैं। यह आंकड़ा रिलीज के दिन लगातार बढ़ता दिख रहा है।
50% डिस्काउंट ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज के पहले दिन दर्शकों को आकर्षित करने के लिए 50 प्रतिशत का टिकट डिस्काउंट ऑफर किया है। इस प्रमोशनल स्ट्रेटेजी के चलते पहले दिन थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि यह स्कीम फिल्म की वीकेंड कमाई को कितनी मजबूती देती है।
रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई अपनी ही फिल्म का
हालांकि, ‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘रेड 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। ‘रेड 2’ ने एडवांस बुकिंग से ही ₹6.52 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके मुकाबले ‘सन ऑफ सरदार 2’ अभी थोड़ा पीछे रही।
‘धड़क 2’ से क्लैश
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ से सीधी टक्कर मिल रही है। ‘धड़क 2’ को भी एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब दोनों फिल्मों के बीच का असली मुकाबला वीकेंड कलेक्शन से सामने आएगा।