क्रिकेटर स्मृति मंधाना की हल्दी सेरेमनी का पहला लुक सामने आया। सिंगर पलाश मुच्छल ने फिल्मी स्टाइल में स्मृति को प्रपोज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस अब कपल की शादी 2025 के लिए एक्साइटेड हैं।
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज स्मृति मंधाना की हल्दी सेरेमनी है, जिसमें उनका पहला लुक सामने आया है। कपल 23 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और हल्दी सेरेमनी की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
स्मृति मंधाना का हल्दी लुक
हल्दी सेरेमनी में स्मृति मंधाना ने येलो कलर का ट्रेडिशनल लुक कैरी किया। उन्होंने स्लीवलेस कमीज़ को मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया और कानों में ईयररिंग्स, माथे पर हल्दी का तिलक लगाए हुए खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आईं। फोटो और वीडियो में स्मृति अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं।
पलाश मुच्छल ने किया फिल्मी स्टाइल प्रपोज
शादी के फंक्शन शुरू होने से पहले पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्मृति रेड कलर की हाई स्लिट ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं, जबकि पलाश ग्रे ब्लेज़र और ब्लैक पैंट में हैंडसम नजर आ रहे हैं।
वीडियो में पलाश मुच्छल स्मृति की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें DY Patil स्टेडियम लेकर जाते हैं। यहां वह स्मृति को लाल गुलाब का गुलदस्ता देते हैं और घुटने पर बैठकर उन्हें रिंग पहनाकर प्रपोज करते हैं। इसके बाद स्मृति भी पलाश को रिंग पहनाती हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। स्टेडियम में पलाश की बहन पलक मुच्छल भाई को गले लगाती हैं और दोस्तों के साथ जमकर डांस भी किया जाता है।
इस वायरल वीडियो ने फैंस के बीच कपल की शादी की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना का हल्दी लुक और पलाश का रोमांटिक प्रपोज अब चर्चाओं में बना हुआ है।