Sitaare Zameen Par: आमिर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, जानें रिलीज डेट

Sitaare Zameen Par: आमिर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, जानें रिलीज डेट

Sitaare Zameen Par Released Date: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का आधिकारिक रिलीज़ डेट घोषित किया गया है। फिल्म में काम करने वाले कलाकारों से लेकर रिलीज डेट तक उठा पर्दा।

Sitaare Zameen Par Released Date: सितारे जमीन पर, आमिर खान की आगामी फिल्म, काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आज आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर खुद स्टार कास्ट और फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है।

“Sitaare Zameen Par” का पहला पोस्टर

हाल ही में आमिर खान की प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें आमिर खान की शानदार तस्वीर के साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। इस पोस्टर में आमिर हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं, व्हाइट टी-शर्ट में। वहीं, उनकी टी-शर्ट पर हूप और बास्केट बॉल का चित्र भी है। इस पोस्टर पर लिखा है ‘सितारे जमीन पर’… सबका अपना अपना नॉर्मल…. इसके साथ ही आमिर की एक और तस्वीर भी दिखाई दे रही है, जिसमें वह एक स्टूल पर बैठे हैं और उनका एक हाथ बास्केट बॉल के सहारे सिर पर रखा है। आमिर के आस-पास कई लोग विक्ट्री पर साइन कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “प्यार, हंसी और खुशी का जश्न मनाती एक फिल्म।” 20 जून को सिनेमाघरों में।’

10 नए चेहरों को लॉन्च करेंगे आमिर

2007 की सुपरहिट फिल्म ”तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। सितारे जमीन पर का पहला पोस्टर देखते ही फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह और भी बढ़ा है। 20 जून को फिल्म की रिलीज होगी। पोस्टर में आमिर खान के साथ दस नए चेहरे भी नजर आए, जो स्पष्ट रूप से बताता है कि फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट अद्वितीय होंगे। इन दस अभिनेताओं में अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।

आमिर की वापसी

2025 में आमिर खान फिर से बॉलीवुड में आने वाले हैं। 2022 में फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” में उन्हें देखा गया था। अब वह “सितारे जमीन पर” ला रहा है। जेनेलिया देशमुख इस फिल्म में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आर.एस. प्रसन्ना जो पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्में बना चुके हैं, इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस ने ‘सितारे जमीन पर’ को बनाया है। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और शंकर-एहसान-लॉय ने म्यूजिक तैयार किया है। दिव्य निधि शर्मा ने स्क्रीनप्ले लिखा है। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

For more news: Entertainment

Related posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

O’ Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अब प्राइम वीडियो पर कब और कहां देखी जाएगी

‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर क्रिस्टल डिसूजा हुईं इमोशनल, कहा – ‘इसलिए रणवीर सिंह हैं असली सुपरस्टार’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More