सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बने माता-पिता, 15 जुलाई को बेटी का जन्म। एक्टर ने शेयर की पहली झलक, सेलेब्स ने दी बधाई।
बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब बन चुके हैं माता-पिता। 15 जुलाई 2025 को कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इस खुशी के मौके पर सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी जिंदगी के इस खास पल को फैंस के साथ साझा किया।
HN Reliance अस्पताल में हुआ बेटी का जन्म
कपल की बेटी का जन्म मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ। यह खबर सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सितारों से बधाइयों का तांता लग गया।
“हमारी दुनिया बदल गई” – सिद्धार्थ का भावुक पोस्ट
बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारा दिन भावनाओं से भर गया है, क्योंकि अब हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। हमें बेटी हुई है। आप सभी के – कियारा और सिद्धार्थ।” इस कैप्शन के साथ सिद्धार्थ ने नमस्कार, दिल और नज़र से बचाने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया, जो फैंस के दिल को छू गया।
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां
सिद्धार्थ के पोस्ट के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
-
भारती सिंह ने लिखा, “बधाइयां।”
-
नेहा धूपिया ने लिखा, “Parenthood में आपका स्वागत है।”
-
सोफी चौधरी ने कहा, “आप दोनों को और आपकी नन्ही परी को बहुत सारा प्यार।”
-
सुनील ग्रोवर ने लिखा, “बेस्ट… बधाई हो मम्मी-पापा को।”
फैंस का भी उमड़ा प्यार
फैंस ने भी सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयों से भर दिया। एक यूजर ने लिखा, “बेबी मल्होत्रा इस दुनिया में आपका स्वागत है।” दूसरे ने कहा, “यकीन नहीं होता कि हमारा कुक्कड़ कमाल दा सिड अब पापा बन गया है।”
7 फरवरी 2023 को हुई थी शादी
सिद्धार्थ और कियारा की शादी 7 फरवरी 2023 को राजस्थान में एक ग्रैंड लेकिन प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म ‘शेरशाह’ के बाद से ही चर्चा में रही है और अब वे पैरेंटहुड के इस नए सफर पर निकल चुके हैं।
For more news: Entertainment