Shubh Vivah Muhurat: इस वर्ष के 25 विवाह मुहूर्त

Shubh Vivah Muhurat: इस वर्ष के 25 विवाह मुहूर्त

Shubh Vivah Muhurat 2024: नौ जुलाई से, दो महीने से अधिक समय से ठप विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। नौ जुलाई से शहनाई फिर से बजेगी।

Shubh Vivah Muhurat 2024: नौ जुलाई से, दो महीने से अधिक समय से ठप विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। नौ जुलाई से शहनाई फिर से बजेगी। गुरु और शुक्र ग्रह अस्त थे, इसलिए शादी का मुहूर्त नहीं बन पाया था। 17 जुलाई विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद चातुर्मास होगा। फिर नवंबर के मध्य तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्य बंद रहेंगे।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस वर्ष 26 अप्रैल तक ही शादी होगी। गुरु और शुक्र ग्रह मई और जून में अस्त रहे। सात मई से छह जून तक गुरु ग्रह अस्त रहे, जबकि शुक्र ग्रह 27 अप्रैल से 28 जून तक अस्त रहे। इसलिए विवाह जैसे मांगलिक उत्सव बंद हो गए। विवाह करने के लिए गुरु और शुक्र का उदय होना आवश्यक है। गुरु और शुक्र का उदय नहीं होता तो शादी और विवाह के कार्य में बाधा आती है। जुलाई से दिसंबर तक इस वर्ष 25 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। उनका कहना था कि अब नौ जुलाई से शादी के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जो 17 जुलाई तक जारी रहेगा। इसलिए अगले नौ दिनों में शानदार शादियां होंगी।

17 जुलाई से चातुर्मास शुरू होता है:

17 जुलाई को देवशयनी एकादशी, या हरिशयनी एकादशी, से चातुर्मास शुरू होगा। मान्यता है कि हरिशयनी एकादशी से भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चार महीने बिताते हैं। यही कारण है कि 18 जुलाई से अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 12 तक मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। हरीउठनी एकादशी, 12 नवंबर को फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त मिलेंगे। फिर 16 दिसम्बर तक विवाह मुहूर्त मिलेंगे।

जुलाई: 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16,17 
 नवम्बर: 17, 18, 22, 23, 24,25 
दिसम्बर: 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13,14,15

Related posts

सूर्य ग्रहण 2026: 17 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें महिलाओं के लिए सूतक नियम और राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: 15 या 16 फरवरी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को ‘आग के छल्ले’ जैसा दिखेगा सूर्य, भारत में कैसे देखें

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More