Table of Contents
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को धोखाधड़ी मामले में विदेश जाने से रोका, 60 करोड़ रुपये की फ्रॉड शिकायत के तहत कोर्ट ने पहली मंजूरी से इनकार किया। पढ़ें पूरा अपडेट।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है, जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को विदेश जाने से रोक दिया है। शिल्पा को कोलंबो जाकर एक यूट्यूब इवेंट में हिस्सा लेना था, लेकिन कोर्ट ने उनके वकील की अपील को खारिज करते हुए कहा कि पहले धोखाधड़ी के आरोप में 60 करोड़ रुपये जमा करवाए जाएं, उसके बाद ही विदेश यात्रा पर विचार किया जाएगा।
कोर्ट में शिल्पा के वकील ने किया दावा
शिल्पा के वकील ने बताया कि यह यात्रा 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कोलंबो में होने वाले यूट्यूब इवेंट के लिए है। हालांकि, जब कोर्ट ने पूछा कि क्या उनके पास यात्रा का आधिकारिक निमंत्रण पत्र है, तो वकील ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है, केवल फोन पर बातचीत हुई है। इस पर कोर्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना 60 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाए कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।
also read: एकता कपूर ने एक्टर्स से मांगी पब्लिक माफी और ‘कटहल’ की…
EOW ने जारी किया LOC, विदेश जाने पर रोक
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने लोकेशनल ऑर्डर (LOC) जारी किया है, जिससे दोनों बिना जांच एजेंसी या कोर्ट की अनुमति के विदेश नहीं जा सकते। इससे शिल्पा का कोलंबो यात्रा योजना फिलहाल अधर में लटकी हुई है।
राज कुंद्रा ने भी दर्ज कराई है अपनी स्टेटमेंट
इस केस की जांच में राज कुंद्रा ने करीब 5 घंटे तक अपना बयान दर्ज करवाया है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि जांच के हर चरण में उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कंपनी दिसंबर 2016 में लिक्विडेशन में चली गई थी, इसके बाद भी उन्होंने सभी मांगे गए दस्तावेज़ उपलब्ध कराए हैं।
क्या है मामला?
बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच चल रही है। दीपक का आरोप है कि उन्होंने साल 2015 से 2023 के बीच शिल्पा और राज की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन इस निवेश को लेकर धोखाधड़ी हुई है।
अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को
इस मामले में अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। तब तक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगे आरोपों की जांच जारी रहेगी और कोर्ट का फैसला भी उसी के आधार पर होगा।