SBI Minimum Balance Free: अब बैंक खाते खाली रहने पर भी नहीं कटेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, SBI समेत 6 बड़े बैंक हुए फ्री

SBI Minimum Balance Free: अब बैंक खाते खाली रहने पर भी नहीं कटेगा मिनिमम बैलेंस चार्ज, SBI समेत 6 बड़े बैंक हुए फ्री

SBI Minimum Balance Free: अब SBI समेत 6 बड़े बैंकों ने मिनिमम बैलेंस चार्ज को खत्म कर दिया है। जानिए कैसे अब आपका सेविंग्स अकाउंट खाली रहने पर भी किसी तरह का कोई चार्ज नहीं कटेगा और आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

SBI Minimum Balance Free: बैंकिंग ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत छह प्रमुख बैंकों ने अपने सेविंग्स अकाउंट्स पर मिनिमम बैलेंस चार्ज (Average Minimum Balance Charges) को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसका मतलब अब आपका खाता खाली रहने पर भी बैंक की ओर से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। इस बदलाव से लाखों ग्राहकों को राहत मिली है जो मिनिमम बैलेंस न रखने के कारण फीस देने से बच सकेंगे।

SBI समेत इन 6 बैंकों ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस चार्ज

  1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): 2020 से मिनिमम बैलेंस चार्ज लगा रहे SBI ने हाल ही में इस चार्ज को बंद करने का फैसला किया है। अब ग्राहक बिना किसी शुल्क के अपने सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस ना रखने के बावजूद भी बैंक सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

  2. बैंक ऑफ बड़ौदा: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 जुलाई 2025 से स्टैंडर्ड सेविंग्स अकाउंट्स में मिनिमम बैलेंस चार्ज पूरी तरह समाप्त कर दिया है। हालांकि, प्रीमियम सेविंग्स अकाउंट्स पर यह सुविधा लागू नहीं होगी।

  3. इंडियन बैंक: इंडियन बैंक ने भी 7 जुलाई 2025 से अपने सभी सेविंग्स अकाउंट्स पर मिनिमम बैलेंस चार्ज खत्म कर दिया है, जिससे ग्राहकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

  4. केनरा बैंक: इस साल मई में केनरा बैंक ने सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट्स में मिनिमम बैलेंस चार्ज खत्म कर दिया है, जिसमें सैलरी और NRI अकाउंट भी शामिल हैं।

  5. पंजाब नेशनल बैंक (PNB): PNB ने भी अपने सभी सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है।

  6. बैंक ऑफ इंडिया: बैंक ऑफ इंडिया ने भी मिनिमम बैलेंस चार्ज खत्म करने का ऐलान किया है। यह बदलाव वित्तीय लचीलापन बढ़ाने और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

मिनिमम बैलेंस चार्ज खत्म करने का फायदा

इन बैंकों के इस फैसले से अब ग्राहक बिना बैलेंस की चिंता किए अपने बैंक खाते का उपयोग कर सकेंगे। खासकर उन लोगों के लिए यह राहत की खबर है जो आर्थिक कारणों से अकाउंट में लगातार न्यूनतम बैलेंस नहीं रख पाते थे। इससे बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुलभ और ग्राहक-फ्रेंडली बनेंगी।

For more news: Business

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More