SBI ने ऑनलाइन IMPS ट्रांजैक्शन पर नया चार्ज लागू किया! 25,000 रुपये से ज्यादा ट्रांसफर पर सर्विस फीस, ATM और ADWM चार्ज में भी बदलाव। जानें नए नियम और छूट।
State Bank of India (SBI) ने अपने कस्टमर ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव की घोषणा की है। अब SBI अकाउंट होल्डर्स को IMPS (Immediate Payment Service) के जरिए 25,000 रुपये से अधिक के ऑनलाइन ट्रांसफर पर सर्विस चार्ज देना होगा। छोटे डिजिटल ट्रांजैक्शन पहले की तरह फ्री रहेंगे, लेकिन बड़े अमाउंट पर अब शुल्क लागू होगा।
नया IMPS चार्ज कितना होगा?
-
25,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक के IMPS ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये + GST
-
1 लाख से 2 लाख रुपये तक के ट्रांसफर पर 6 रुपये + GST
-
2 लाख से 5 लाख रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर 10 रुपये + GST
यानी, जितना बड़ा अमाउंट IMPS के जरिए भेजा जाएगा, चार्ज भी उसी हिसाब से बढ़ेगा। यह नया नियम 15 फरवरी 2026 से लागू होगा। ध्यान रहे कि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और YONO ऐप से 25,000 रुपये तक का ट्रांसफर पहले की तरह फ्री रहेगा।
also read: Gold Price Forecast: 2050 तक 10 ग्राम सोने की कीमत 40 लाख…
कौन से अकाउंट होल्डर्स को छूट मिलेगी?
SBI ने कुछ विशेष अकाउंट कैटेगरी को IMPS चार्ज से छूट दी है। इसमें DSP, PMSP, ICSP, CGSP, PSP, RSP अकाउंट के अलावा शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट और SBI रिश्ते फैमिली सेविंग्स अकाउंट शामिल हैं।
ATM और ADWM चार्ज में बदलाव
SBI ने 1 दिसंबर 2025 से ATM और ADWM ट्रांजैक्शन चार्ज भी बढ़ा दिए हैं। अब दूसरे बैंकों के ATM से फ्री लिमिट से अधिक बार पैसे निकालने पर 23 रुपये + GST का शुल्क लगेगा। सैलरी अकाउंट होल्डर्स को हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए ATM चार्ज बढ़ा दिया गया है। हालांकि, BSBD अकाउंट, SBI डेबिट कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड अकाउंट के लिए ये बढ़ी हुई लिमिट लागू नहीं होगी।
इस नए नियम के बाद, SBI कस्टमर्स को बड़े IMPS ट्रांजैक्शन और अन्य बैंकिंग गतिविधियों पर अतिरिक्त खर्च का ध्यान रखना होगा।