Sattu Shake vs Protein Powder: जानें कौन है ज्यादा हेल्दी और ताकतवर। एक्सपर्ट बताते हैं प्रोटीन पाउडर और सत्तू शेक के फायदे, शुगर कंटेंट और किसके लिए सही।
Sattu Shake vs Protein Powder: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो हमारी डाइट और न्यूट्रिशन पर बहस छेड़ देते हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो में कहा गया कि मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर की बजाय घरेलू सत्तू शेक पीना ज्यादा हेल्दी है। वीडियो में दावा किया गया कि प्रोटीन पाउडर में प्रिज़र्वेटिव्स लंबे समय तक शरीर में रहते हैं, जबकि सत्तू शेक पूरी तरह नेचुरल और फायदेमंद होता है। लेकिन क्या यह दावा सही है? आइए जानें Sattu Drink और Protein Powder के पोषण और फायदे।
प्रोटीन पाउडर में प्रिज़र्वेटिव्स का सच
रिसर्च के अनुसार हाई क्वालिटी वाले व्हे प्रोटीन पाउडर में प्रिज़र्वेटिव्स की मात्रा बहुत कम होती है। अगर इसमें सोडियम बेंजोएट जैसे प्रिज़र्वेटिव्स हों भी, तो शरीर इन्हें आसानी से मेटाबोलाइज कर बाहर निकाल देता है। Baylor University की रिपोर्ट बताती है कि व्हे प्रोटीन पाउडर का लगभग 80% हिस्सा प्रोटीन होता है, बाकी हिस्सा लैक्टोज, फैट और नैचुरल फ्लेवर का होता है।
also read: फेफड़े खराब कर सकती है ये बीमारी! अपनाएं ये घरेलू नुस्खे…
सत्तू और ड्राई फ्रूट्स वाला शेक
घरेलू सत्तू शेक भुना हुआ चना आटा, दूध/पानी और ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश) से बनाया जाता है। 100 ग्राम सत्तू में लगभग 26 ग्राम प्रोटीन, 60 ग्राम कार्ब्स और 18 ग्राम फाइबर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रदान करते हैं। यह शेक हेल्दी है, लेकिन इसकी पोषण क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसे कितनी मात्रा में और किस मकसद से ले रहे हैं।
शुगर कंटेंट का ध्यान जरूरी
कई बार सत्तू शेक में किशमिश, खजूर या गुड़ मिलाने से शुगर का स्तर बढ़ जाता है। हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार कुछ प्रोटीन पाउडर में 23 ग्राम तक ऐडेड शुगर हो सकती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन महिलाओं के लिए 24 ग्राम और पुरुषों के लिए 36 ग्राम शुगर लिमिट तय करती है। इसलिए शेक हेल्दी लग सकता है, लेकिन हर किसी के लिए समान रूप से फायदेमंद नहीं होता।
कौन किसके लिए सही?
-
वजन बढ़ाने वाले लोग: ज्यादा कैलोरी और हेल्दी फैट्स वाला सत्तू शेक बेहतर।
-
स्लिम या फैट कंट्रोल लोग: कम कैलोरी और ज्यादा प्रोटीन वाला प्रोटीन शेक फायदेमंद।
-
डायबिटीज या हार्ट प्रॉब्लम वाले लोग: ड्राई फ्रूट्स और शुगर की मात्रा पर ध्यान दें।