332 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारी में सरफराज खान, वेस्टइंडीज सीरीज में मिल सकता है मौका

332 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारी में सरफराज खान, वेस्टइंडीज सीरीज में मिल सकता है मौका

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025 में सरफराज खान की 332 दिन बाद हो सकती है वापसी। जानिए इस युवा बल्लेबाज़ की फिटनेस, मेहनत और आखिरी टेस्ट मैच से जुड़ी पूरी जानकारी।

भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलने वाली है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 से होगी। सीरीज के लिए Team India का स्क्वाड जल्द घोषित हो सकता है और सबसे बड़ी चर्चा है सरफराज खान की संभावित वापसी को लेकर।

सरफराज खान ने की जबरदस्त मेहनत, फिटनेस से सबको चौंकाया

लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने फिटनेस पर फोकस करते हुए 17 किलो वजन कम किया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की जानकारी दी थी। सरफराज इस वक्त एकदम फिट और चयन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

also read: दिनेश कार्तिक बने हांगकांग सिक्सेस 2025 में टीम इंडिया के…

रोहित शर्मा के साथ की प्रैक्टिस, तैयार हैं वापसी के लिए

सरफराज खान हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ नेट्स में अभ्यास करते नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें रोहित उन्हें क्रिकेटिंग टिप्स देते दिख रहे हैं। इससे साफ है कि सरफराज अपनी वापसी को लेकर बेहद गंभीर हैं।

कब खेला था आखिरी टेस्ट मैच?

सरफराज खान ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 15-18 फरवरी 2024 को खेला था। इसके बाद उन्होंने 1-3 नवंबर 2024 को आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था। अगर उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिलता है, तो उनकी वापसी 332 दिन बाद होगी।

Related posts

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों से हराकर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More