Samsung Galaxy S24 FE पर जबरदस्त डिस्काउंट! Amazon India और Flipkart पर इस स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती, ₹28,000 तक की बचत। जानें कैसे उठाएं इस मौके का फायदा।
सैमसंग ने पिछले साल Galaxy S24 FE को उन यूज़र्स के लिए लॉन्च किया था जो फ्लैगशिप जैसे फीचर्स चाहते थे लेकिन कम बजट में। इस स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले और एडवांस कैमरा सेंसर दिए गए हैं। अब, इस स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिससे आप इसे आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। Amazon India पर चल रही इस डील का फायदा टेक लवर्स को जरूर उठाना चाहिए।
Amazon India पर Samsung Galaxy S24 FE पर भारी छूट
अब Amazon India पर Galaxy S24 FE का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट केवल ₹31,999 में उपलब्ध है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस ₹59,999 था। यानी आप इस स्मार्टफोन पर ₹28,000 तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹40,690 में मिल रहा है, जो पहले ₹69,999 का था। इस शानदार डील का फायदा उठाकर आप इस स्मार्टफोन को लगभग आधी कीमत में अपने घर ला सकते हैं।
also read: स्मार्टफोन को अपडेट करना है जरूरी, नहीं किया तो हो सकते…
Samsung Galaxy S24 FE की प्रमुख विशेषताएँ:
-
प्रोसेसर: Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है, जो Xclipse GPU के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 14 पर चलता है और सैमसंग ने इसके लिए 7 बड़े Android अपडेट्स का वादा किया है।
-
डिस्प्ले: फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus Plus प्रोटेक्शन के साथ आता है।
-
कैमरा सेटअप: इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
-
स्टोरेज और रैम: Galaxy S24 FE में 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं, जिससे आपको बेहतर मल्टीटास्किंग और स्टोरेज स्पेस मिलता है।
Flipkart पर भी Samsung Galaxy S24 FE पर बड़ी छूट
यदि आप Flipkart पर स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां भी शानदार डील्स उपलब्ध हैं। Flipkart पर Galaxy S24 FE पर भी भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स और आसान EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो इस स्मार्टफोन को और भी किफायती बनाते हैं।