Market Today: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, शेयर बाजार में जोरदार रैली, सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

Market Today: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, शेयर बाजार में जोरदार रैली, सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

Market Today: आज डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, शेयर बाजार में जोरदार रैली, सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें मार्केट अपडेट।

Market Today: भारतीय वित्तीय बाजार में बुधवार की शुरुआत शानदार रही। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर कारोबार कर रहा है, जबकि शेयर बाजार और कीमती धातुओं में भी तेजी देखने को मिल रही है।

रुपया मजबूत, डॉलर कमजोर

आज के कारोबार में रुपए ने दो पैसे की बढ़त हासिल की और 89.20 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। विदेशी मुद्रा विशेषज्ञों के अनुसार, रुपया मजबूत होने का मुख्य कारण कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। मंगलवार को रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 89.20 पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को शुरुआती कारोबार में उसने तेजी दिखाई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.24 पर खुला और बाद में 89.26 तक फिसला। शुरुआती दौर में उसने 89.20 प्रति डॉलर का आंकड़ा छुआ। विदेशी निवेशकों का भरोसा भी रुपये की मजबूती में अहम भूमिका निभा रहा है।

also read: TCS को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने 194 मिलियन डॉलर…

शेयर बाजार में जोरदार रैली

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:40 बजे बीएसई सेंसेक्स 884 अंक की बढ़त के साथ 85,471 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में 278 अंक की उछाल के साथ यह 26,163 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

सोना और चांदी में भी तेजी

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतें भी बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। निवेशक कीमती धातुओं में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे मार्केट में तेजी का माहौल बना हुआ है।

विदेशी मुद्रा बाजार का हाल

रुपए की मजबूती के बावजूद, दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक 0.02% गिरकर 99.56 पर आ गया। यह संकेत है कि डॉलर में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है, जो रुपये के लिए फायदेमंद है।

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More