RIL AGM 2025: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, लॉन्च होगी नई AI कंपनी और अगले साल होगा Jio IPO

RIL AGM 2025: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, लॉन्च होगी नई AI कंपनी और अगले साल होगा Jio IPO

RIL AGM 2025 में मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, लॉन्च होगी नई AI कंपनी Reliance Intelligence, और अगले साल की पहली छमाही में होगा Jio का IPO। जानिए पूरी जानकारी।

RIL AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अगले साल की पहली छमाही में Jio का आईपीओ बाजार में लिस्ट होगा। इसके अलावा, कंपनी ने एक नई एआई (Artificial Intelligence) कंपनी “Reliance Intelligence” भी लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी तरह से स्वामित्व वाली कंपनी होगी।

नई AI कंपनी का उद्देश्य भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों की कतार में लाना है। मुकेश अंबानी ने AGM के दौरान यह भी बताया कि रिलायंस डिजिटल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में तेजी से निवेश कर देश की डिजिटल क्रांति को और मजबूत करेगा।

Also Read: Adani Group Portfolio EBITDA पहली बार ₹90,000 करोड़ के पार, निवेशकों में बढ़ा भरोसा – News India Now

मुख्य बिंदु:

  • Jio का आईपीओ अगले साल की पहली छमाही में होगा।

  • रिलायंस इंटेलिजेंस नाम से नई AI कंपनी लॉन्च होगी।

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूर्ण स्वामित्व इस नई कंपनी का होगा।

  • कंपनी का लक्ष्य भारत को AI टेक्नोलॉजी में अग्रणी बनाना।

मुकेश अंबानी के इन बड़े ऐलानों से रिलायंस के शेयरधारकों और निवेशकों में उत्साह का माहौल है। Jio आईपीओ से निवेशकों को बड़ी संभावनाएं मिलने की उम्मीद है, जबकि AI कंपनी भारत की तकनीकी क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Related posts

Silver Price Update: चांदी में जोरदार उछाल, एक दिन में 8,000 रुपये से अधिक की तेजी

SBI रिपोर्ट में खुलासा: डिजिटल पेमेंट के दौर में भी 40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची करेंसी सर्कुलेशन

मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! Spice Lounge Food Works ने निवेशकों को 3200% रिटर्न से किया मालामाल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More