Rekha Gupta Launched DEVI Scheme: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़कों पर उतारा 400 DEVI बसों को, ‘इस साल के अंत तक…’

Rekha Gupta Launched DEVI Scheme: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़कों पर उतारा 400 DEVI बसों को, 'इस साल के अंत तक...'

Rekha Gupta Launched DEVI Scheme: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार की लापरवाही से दिल्ली में बसों की भारी कमी हुई, लेकिन हम इस कमी को जल्दी दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Rekha Gupta Launched DEVI Scheme: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज (DEVI) की योजना के तहत नई इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की। DC बेड़े में 400 और नई इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल थीं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। इन शून्य प्रदूषण वाली बसों से दिल्ली को स्मार्ट और स्वच्छ परिवहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देवी सेवा का उद्घाटन करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों से कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को हार्दिक बधाई देती हूं, क्योंकि आज दिल्ली की सड़कों पर 400 इलेक्ट्रिक वाहन उतारे जा रहे हैं। ये बसें विशेष रूप से दिल्ली की छोटी सड़कों के लिए डिजाइन की गई हैं, जहां बड़ी बसें नहीं जा सकतीं।”

उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को हार्दिक बधाई देती हूं, क्योंकि आज दिल्ली की सड़कों पर 400 इलेक्ट्रिक वाहन उतारे जा रहे हैं”। ये बसें विशेष रूप से दिल्ली की छोटी सड़कों के लिए डिजाइन की गई हैं, जहां बड़ी बसें नहीं जा सकतीं। वाहनों से दिल्ली का प्रदूषण कम होगा क्योंकि ये इलेक्ट्रिक हैं। अगले वर्ष के अंत तक, हम चाहते हैं कि दिल्ली को एक सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन प्रणाली देने के लिए सड़कों और सार्वजनिक सेवा के लिए आवश्यक सभी बसों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदल दें।”

अरविंद केजरीवाल पर सख्त निशाना लगाया गया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “तत्कालीन अरविंद केजरीवाल की सरकार की लापरवाही के कारण दिल्ली में बसों की भारी कमी हो गई थी, लेकिन हम इस कमी को तेजी से दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” बीजेपी सरकार का ध्यान न सिर्फ बसों की संख्या बढ़ाने पर है, बल्कि इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से प्रदूषण को कम करना और दिल्ली को अधिक स्वच्छ बनाना है। दिल्ली में 2026 तक 11 हजार EV बसों का मजबूत बेड़ा बनाने का लक्ष्य है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे केंद्र सरकार की ओर से दिल्लीवासियों को दूसरा बड़ा तोहफा बताया। उनका कहना था कि “फेम” योजना में पहले 1700 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी थीं, और “देवी” योजना में अब 400 नई बसें दिल्ली में चल रही हैं।

For more news: Delhi

Related posts

महा शिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में की प्रार्थना, पंजाब की खुशहाली की कामना

हरपाल सिंह चीमा: युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को बड़ी सफलता, कलानौर में कांग्रेस नेता गुरकीरत सहित तस्कर पकड़े गए

बटाला में कांग्रेस नेता हेरोइन केस में फंसे, कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी का असली चेहरा बेनकाब किया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More