Realme C85 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ दमदार स्मार्टफोन

Realme C85 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ दमदार स्मार्टफोन

Realme C85 5G भारत में लॉन्च! 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ पावरफुल स्मार्टफोन। कीमत ₹14,999 से शुरू।

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme C85 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसके अलावा, फोन में मीडिया टेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Realme C85 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में Realme C85 5G के दो वेरिएंट्स पेश किए गए हैं:

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹14,999

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹16,499

फोन की सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

also read: 1 लाख YouTube व्यूज पर कितनी होगी कमाई? जानें सही आंकड़े…

Realme C85 5G के फीचर्स

डिस्प्ले: 6.8 इंच की LCD स्क्रीन के साथ HD+ रिजॉल्यूशन। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है।

प्रोसेसर और ग्राफिक्स: फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है।

रैम और स्टोरेज: 6GB तक RAM और 12GB तक डायनामिक RAM सपोर्ट। स्टोरेज 128GB है, जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: रियर में 50MP Sony IMX852 सेंसर और फ्रंट में 8MP कैमरा। दोनों कैमरे 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं।

बैटरी: 7000mAh बैटरी के साथ 45W सुपरवू फास्ट चार्ज सपोर्ट। कंपनी का दावा है कि बैटरी 22 घंटे वीडियो प्ले, 145 घंटे म्यूजिक प्लेबैक और 50 घंटे कॉलिंग तक चल सकती है।

कूलिंग सिस्टम: फोन में वैंपर चेंबर दिया गया है, जो लंबी गेमिंग और भारी मल्टीटास्किंग में हीट को नियंत्रित करता है।

Realme C85 5G का मुकाबला

इस प्राइस रेंज में Realme C85 5G की टक्कर vivo T4x 5G, POCO M7 Pro 5G, OPPO K13x 5G, Redmi Note 14 SE 5G और POCO M7 Plus 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।

Related posts

Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ

वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान फिक्स

कोई चुपचाप पढ़ सकता है आपकी WhatsApp चैट! ये छोटी-सी गलती खोल सकती है सारी निजी बातें

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More