RBI Repo Rate: RBI फरवरी 2026 में रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकता है, जिससे होम लोन सस्ता होगा और EMI में बचत होगी। जानें पूरी जानकारी।
RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगली मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग 4 से 6 फरवरी के बीच होने वाली है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो होम लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
महंगाई और ग्रोथ के बीच RBI की चुनौती
देश की अर्थव्यवस्था इस समय महत्वपूर्ण मोड़ पर है। RBI के सामने महंगाई पर काबू और आर्थिक ग्रोथ को संतुलित करने की चुनौती है। मौजूदा समय में केंद्रीय बैंक मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि RBI रेपो रेट घटाकर 5.25 प्रतिशत कर सकता है ताकि कंज्यूमर खर्च और निवेश को बढ़ावा मिले।
होम लोन पर कितनी होगी बचत?
रेपो रेट में कटौती का सीधा असर होम लोन की ब्याज दर पर पड़ता है। उदाहरण के लिए, यदि 20 साल के लिए 50 लाख रुपये के होम लोन पर ब्याज दर 9 प्रतिशत से घटकर 8.75 प्रतिशत हो जाती है, तो हर महीने लगभग 800 रुपये की बचत होगी। कुल मिलाकर टोटल इंटरेस्ट में लगभग 1.9 लाख रुपये की बचत होगी।
also read: बजट 2026-27: हेल्थ सेक्टर को बड़ी उम्मीदें, मिड-साइज़…
आप चाहें तो EMI कम कर सकते हैं या लोन की अवधि को 10-12 महीने घटाकर 4 लाख रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। यह होम लोन धारकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
क्रिसिल की रिपोर्ट
हालांकि, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि महंगाई बढ़ने की स्थिति में RBI अपनी अगली मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है। क्रिसिल ने कहा, “महंगाई की बढ़ोतरी को देखते हुए फिलहाल पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है।”
2025 में रेपो रेट में कटौती
फरवरी 2025 से अब तक RBI ने रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है।
-
फरवरी और अप्रैल: 25 bps
-
जून: 50 bps
-
दिसंबर: 25 bps
इस बीच, अगस्त और अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।