RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा दावा: भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा दावा: भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का दावा: भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री जन धन योजना की सफलता से आर्थिक विकास को मिला बड़ा समर्थन। जानिए विस्तार से।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में एक बड़ा दावा किया है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति में प्रधानमंत्री जन धन योजना की भूमिका को विशेष रूप से सराहा।

मल्होत्रा ने बताया कि भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की मजबूत वृद्धि दर दर्ज की गई है, जो हालिया वर्षों में सबसे प्रभावशाली रही। यह वृद्धि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के बावजूद हासिल की गई है।

उन्होंने कहा, “भारत अब दुनिया के टॉप 5 विकसित देशों में शामिल है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।” मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री जन धन योजना की सफलता को इसके पीछे का मुख्य कारण बताया, जिससे देश के हर वर्ग के लोगों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ा गया। इस योजना के तहत अब तक 55 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जो बचत, पेंशन, बीमा, ऋण जैसी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Also Read: RIL AGM 2025: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, लॉन्च होगी…

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन सी.एस. सेठी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री जन धन योजना के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा था कि यह योजना देश के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय समावेशन पहुंचाने में सफल रही है, जिससे भारत की आर्थिक मजबूती और विकास को बल मिला है।

जन धन योजना क्या है?

प्रधानमंत्री जन धन योजना का उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग के लोगों का बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। इस योजना में बिना न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता के खाते खोले जाते हैं और खातेधारकों को ओवरड्राफ्ट सुविधा, बीमा कवरेज, और मृत्यु की स्थिति में परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है।

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More