टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के राशिद खान ने 700 विकेट का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा। जानें कैसे राशिद ने कम मैचों में दुनिया के पहले टी20 गेंदबाज बनने का कमाल किया।
अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। राशिद ने केवल 1 विकेट लेने के बावजूद टी20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर दुनिया के पहले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड कायम किया।
कैसे बने राशिद खान 700 विकेट के मालिक
टी20 विश्व कप का 28वां लीग मैच 16 फरवरी को अफगानिस्तान और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में राशिद ने यूएई के बल्लेबाज मुहम्मद अरफान को 16वें ओवर में आउट कर 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 699 विकेट लिए थे।
राशिद ने केवल 518 मैचों में 700 विकेट पूरे किए, जबकि वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने 582 मैचों में 631 विकेट लिए। इस तरह राशिद ने कम मैचों में ज्यादा विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया।
also read: हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे…
टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज
| खिलाड़ी | विकेट | मैच |
|---|---|---|
| राशिद खान | 700 | 518 |
| ड्वेन ब्रावो | 631 | 582 |
| सुनील नरेन | 613 | 583 |
| इमरान ताहिर | 572 | 448 |
| आंद्रे रसेल | 508 | 590 |
मैच का विवरण
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 20 ओवर में 160/9 रन बनाए। टीम के लिए शोएब खान ने 48 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए।
रन चेज में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 162/5 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 53 रन बनाए, जबकि उमरजई ने नाबाद 40* रन की पारी खेली। उमरजई को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ ही राशिद खान ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई और दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नया मानक स्थापित किया।