रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ सीन की नकल पर मांगी माफी, ट्रोलिंग के बाद दिया बयान

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' सीन की नकल पर मांगी माफी, ट्रोलिंग के बाद दिया बयान

रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा’ के सीन की नकल पर ट्रोलिंग के बाद माफी मांगी। उन्होंने ऋषभ शेट्टी की मेहनत की सराहना की और दर्शकों से दिल से माफी मांगी।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक सीन की नकल करने के कारण ट्रोलिंग का सामना कर रहे थे। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पर सार्वजनिक माफी मांग ली है।

रणवीर ने गोवा में आयोजित फिल्म फेस्टिव ऑफ इंडिया में ‘कांतारा’ और इसके अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की तारीफ की। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने फिल्म के दैव सीन को मिमिक किया और इसे “फीमेल भूत” कहते हुए पेश किया। इस एक्ट पर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

रणवीर का माफी बयान

रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मेरा उद्देश्य ऋषभ शेट्टी के फिल्म में शानदार काम को हाईलाइट करना था। एक्टर होने के नाते मैं जानता हूं कि उस सीन को करने में कितनी मेहनत लगी होगी। मैं हमेशा से देश के सभी कल्चर का सम्मान करता रहा हूं। अगर मैंने किसी का दिल दुखाया है तो तहे दिल से माफी मांगता हूं।”

also read: राज निदिमोरू कौन हैं? सामंथा रूथ प्रभु से गुपचुप शादी और…

गोवा में अपनी स्पीच में रणवीर ने कहा था, “मैंने कांतारा-चैप्टर 1 थिएटर में देखी और ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस जबरदस्त थी। खासकर वह सीन जब फीमेल भूत आपके अंदर आता है, वह अमेजिंग था।” इस दौरान उन्होंने ऋषभ शेट्टी के सीन की नकल भी की थी।

वर्क फ्रंट

रणवीर सिंह को उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा जाएगा, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें रणवीर के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही काफी चर्चा बटोरी, और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को विशेष सराहना मिली है।

Related posts

O’ Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अब प्राइम वीडियो पर कब और कहां देखी जाएगी

‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर क्रिस्टल डिसूजा हुईं इमोशनल, कहा – ‘इसलिए रणवीर सिंह हैं असली सुपरस्टार’

राजपाल यादव को जमानत नहीं मिली, तिहाड़ जेल में रहेंगे – सुनवाई 16 फरवरी को होगी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More