मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: राजस्थान में गौशालाओं का अनुदान बढ़ा, बैल पालकों को ₹30,000 की सालाना सहायता, धार्मिक स्थलों के विकास को भी मिलेगी रफ्तार।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में गौ संरक्षण और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। डीग जिले के श्री जड़खोर गौधाम में आयोजित श्री कृष्ण बलराम गौ आराधन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार गौशालाओं के लिए अनुदान बढ़ा रही है और पारंपरिक खेती में बैलों का उपयोग करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता दे रही है।
गौशालाओं को प्रतिदिन मिलेगा अधिक अनुदान
सीएम शर्मा ने ऐलान किया कि रजिस्टर्ड गौशालाओं को अब प्रति गाय ₹50 प्रतिदिन और प्रति बछड़ा या बछिया ₹25 प्रतिदिन का अनुदान मिलेगा। इससे गौशालाओं के संचालन में मदद मिलेगी और गौ संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
also read: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान: प्रवासी राजस्थानियों…
पारंपरिक किसानों को मिलेगा सालाना ₹30,000
राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में छोटे और सीमांत किसानों के लिए नई योजना लागू की है। जो किसान खेती के लिए बैलों का उपयोग करते हैं, उन्हें सरकार की ओर से सालाना ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना पारंपरिक खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए शुरू की गई है।
हमारी सरकार ने बैलों से खेती करने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने का प्रावधान किया है। @BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान pic.twitter.com/vdGJEMQv92
— CMO Rajasthan (@RajCMO) September 29, 2025
सनातन संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत अपनी धार्मिक विरासत को फिर से सशक्त बना रहा है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
राजस्थान सरकार राज्य के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए भी लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि खाटूश्यामजी मंदिर, पूंछरी का लोटा जैसे स्थलों के लिए विशेष योजनाएं लाई गई हैं। साथ ही, भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों को “श्री कृष्ण गमन पथ परियोजना” के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है।