राजस्थान में भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में आरोग्य शिविर आयोजित किए गए। सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और स्वास्थ्य सेवाओं व जागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
राजस्थान में भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में आज आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार की पिछले दो वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम आरयूएचएस परिसर में होगा, जहां एक विशेष प्रदर्शनी में पिछले दो वर्षों में स्वास्थ्य योजनाओं और सुधारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।
also read: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा श्रीगंगानगर में गंगनहर शताब्दी…
प्रदेशभर के आरोग्य शिविरों में लोगों को OPD सेवाएं, रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, टीबी और अंधता जैसी बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए ANC जांच, MCP कार्ड वितरण, शिशु एवं बालकों की जांच और टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
शिविरों में डायग्नोस्टिक टेस्ट, आवश्यक दवाइयों का वितरण, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा रक्तदान शिविर और आभा आईडी के लिए अलग-अलग काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।