Pushpa On Amazon Prime: पुष्पा 2 देखने से पहले, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अल्लू अर्जुन की फिल्म का रीकैप करें।

Pushpa On Amazon Prime: पुष्पा 2 देखने से पहले, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अल्लू अर्जुन की फिल्म का रीकैप करें।

Pushpa On Amazon Prime: 2021 में अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को पुष्पा 2 से पहले ही आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख डालिए ताकि पहले का पार्ट याद आ जाए।

Pushpa On Amazon Prime: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सिनेमाघरों पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 5 दिसंबर को उनकी फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों पर प्रदर्शन होने जा रही है। ये इस वर्ष की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। साल भर इंतजार करने के बाद, प्रशंसकों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा। पुष्पा 2 का बज बहुत तगड़ा है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और अब फैंस को इसकी रिलीजिंग का इंतजार नहीं हो रहा है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 देखने का इंतजार नहीं हो रहा है तो तब तक इसका पहला पार्ट देख डालिए। ताकि आपको पुष्पा 2 देखते हुए पहली फिल्म का कुछ भी मिस न हो. पुष्पा द राइज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

रश्मिका मंदाना ने पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन के साथ एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। श्रीवल्ली से रश्मिका स्टार हो गईं। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का आइटम सॉन्ग था। जिसने खूब धमाल मचाया था. रश्मिका से ज्यादा लोग सामंथा को सर्च कर रहे थे.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख डालिए

अमेजन प्राइम पर आप अल्लू अर्जुन की पुष्पा देख सकते हैं। दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों पर रिलीज होने के बाद पुष्पा 7 जनवरी 2022 को तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ।

ये थी कहानी

इसमें पुष्पा द राइज की कहानी को लाल चंदन से चित्रित किया गया है। कम वेतन पर काम करने वाला पुष्पा तस्कर बन जाता है और कई दुश्मन बनाता है। पुलिस पुष्पा के अवैध कारोबार को रोकने की कोशिश करती है। अब पुष्पा के दुश्मन देश-विदेश में फैले हुए हैं। आपको पुष्पा 2 में देखना होगा कि पुष्पा उनसे कैसे लड़ता है।

Related posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

O’ Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अब प्राइम वीडियो पर कब और कहां देखी जाएगी

‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर क्रिस्टल डिसूजा हुईं इमोशनल, कहा – ‘इसलिए रणवीर सिंह हैं असली सुपरस्टार’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More