Punjab News: पंजाब को मिला देश का सबसे अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने किया उद्घाटन

Punjab News: पंजाब को मिला देश का सबसे अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने किया उद्घाटन

Punjab News: पंजाब के मोहाली में ₹145.26 करोड़ की लागत से बना 15 MGD क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हुआ लॉन्च। जानिए कैसे यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन में बनेगा मील का पत्थर।

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने मोहाली के सेक्टर-83 में देश के सबसे आधुनिक और पर्यावरण-फ्रेंडली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का उद्घाटन किया। यह प्लांट 15 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) की क्षमता का है और इसे ₹145.26 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया गया है।

इस अत्याधुनिक STP को एडवांस्ड न्यूट्रिएंट रिमूवल तकनीक से लैस किया गया है, और इसके साथ ही 5 एमजीडी का अल्ट्रा फिल्ट्रेशन टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किया गया है। यह पंजाब का पहला प्लांट है, जिसमें ट्रीटेड वॉटर का उपयोग सिंचाई, सड़क सफाई, टॉयलेट फ्लशिंग जैसे कार्यों में होगा। इससे ताजे पानी पर निर्भरता कम होगी और भूजल संरक्षण में मदद मिलेगी।

Punjab News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ये तकनीक राज्य के अन्य हिस्सों में भी लागू की जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने गुरबाणी की पंक्तियों “पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत” का उल्लेख करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पर्यावरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

केजरीवाल का मिशन मोड ऐलान

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिसंबर से पंजाब के 166 शहरों का कायाकल्प मिशन मोड पर किया जाएगा। इस मिशन में जल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, सफाई व्यवस्था, सड़कों की हालत, स्ट्रीट लाइट और STP सिस्टम को सुधारा जाएगा।

प्लांट में शामिल हैं यह खास सुविधाएं:

  • 15 MGD क्षमता वाला STP

  • 5 MGD का टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट

  • 1 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट

  • उन्नत फिल्ट्रेशन तकनीक

  • वेस्ट वाटर का पुनः उपयोग

भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर योजना

गमाडा ने भविष्य में मोहाली की बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस परियोजना की योजना बनाई है। सीएम मान ने इसे “प्रगतिशील पंजाब” की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

For more news: Punjab

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद ऊधम सिंह नगर में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की 24 घंटे अभियान तैयारी

यूपी विधान परिषद् में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: वंदे मातरम् का अपमान संविधान की अवहेलना है

महाशिवरात्रि 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर के अमरख महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More