PUNJAB GOVT Aman Arora ने स्वच्छ और टिकाऊ एनर्जी पर जोर दिया
PUNJAB GOVT Aman Arora : पंजाब सरकार ने राज्य के विकास के लिए लगातार नए रास्ते खोज रहे हैं। राज्य सरकार ने कई निवेश कार्यक्रमों को लागू करके राज्य को विकसित करना चाहता है। अब पंजाब सरकार ग्रीन एनर्जी पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए पंजाब सरकार गैर-परंपरागत और ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में निवेश करने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित कर रही है। पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने इसकी जानकारी दी है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब में ग्रीन एनर्जी सेक्टर के विकास की बहुत सी संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य देश में सबसे अग्रणी राज्यों में से एक बन रहा है। पंजाब ग्रीन एनर्जी क्षेत्र का लक्ष्य सबसे बड़ा लीडिंग प्रोड्यूसर बनना है। रविवार को परेड ग्राउंड में हुए रीजनल एनर्जी ट्रांसलेशन एंड सस्टेनेबिलिटी (RETS) सम्मेलन में, मंत्री अमन अरोड़ा ने स्वच्छ और टिकाऊ एनर्जी पर जोर दिया।
स्टार्टअप्स से सहयोग का आग्रह
मंत्री अमन अरोड़ा ने इस दौरान नवोदित उद्यमियों से इस पहल में भाग लेने का अनुरोध किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार है। उन्हें बताया कि बठिंडा के तरखानवाला गांव में चार मेगावाट का सोलर पीवी प्लांट लगाया गया है, जो कृषि क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। यह परियोजना हर साल मिलियन यूनिट बिजली बनाती है। इसके अलावा, शहर में तीन जगह सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है। इसमें से प्रत्येक प्लांट 4 मेगावाट का उत्पादन करेगा, जिससे कुल 12 मेगावाट बिजली उत्पादित होगी।