मुख्यमंत्री भगवंत मान: पंजाब ने बाढ़ जैसी स्थिति के बावजूद भी दिया देश को अनाज, मगर केंद्र ने तोड़ा वादा

मुख्यमंत्री भगवंत मान: पंजाब ने बाढ़ जैसी स्थिति के बावजूद भी दिया देश को अनाज, मगर केंद्र ने तोड़ा वादा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने बाढ़ जैसी स्थिति में भी देश को अनाज दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया और वादा तोड़ा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य ने देश को 150 लाख मीट्रिक टन चावल और सवा सौ लाख मीट्रिक टन गेहूं देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की, लेकिन केंद्र सरकार अपने वादे से मुकर गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब के किसानों ने देश की खाद्य सुरक्षा के लिए दिन-रात मेहनत की। हमने केंद्र के गोदामों को भर दिया। लेकिन बदले में हमें क्या मिला? सिर्फ जुमले और खाली वादे।” उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपये का वादा किया था, लेकिन एक रुपया भी नहीं भेजा गया। “यह सिर्फ एक जुमला था जिसे छोड़कर वे चले गए,” मुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि जो पैसा अन्य योजनाओं के तहत हर राज्य को मिलना चाहिए, केंद्र सरकार उसी को 1600 करोड़ में से काटने की बात कर रही है। “यह कैसा न्याय है? जो हमारा हक है, उसे भी हमें वादे के नाम पर बता रहे हैं,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को दबाना चाहती है। “लेकिन पंजाब अब हमारे हाथों में है। हम न दबे हैं और न दबने देंगे,” उन्होंने दृढ़ता से कहा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके अधिकारों के लिए हर मोर्चे पर लड़ेगी। “पंजाब के किसान देश का पेट भरते है, और हम उनके साथ खड़े हैं,” मान ने कहा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह तुरंत पंजाब का बकाया भुगतान करे और राज्य के साथ सौतेला व्यवहार बंद करे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आवाज़ को अब और नहीं दबाया जा सकता।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद ऊधम सिंह नगर में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की 24 घंटे अभियान तैयारी

यूपी विधान परिषद् में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: वंदे मातरम् का अपमान संविधान की अवहेलना है

महाशिवरात्रि 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर के अमरख महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More