GST रिफॉर्म्स: ब्रांडेड कपड़े और फूड आइटम्स पर GST घटकर हो सकता है 5%, कीमतों में आएगी राहत। जानिए 3-4 सितंबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में क्या हो सकता है फैसला।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आगामी GST काउंसिल की बैठक में बड़े बदलावों का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ब्रांडेड कपड़े और खाद्य पदार्थों (फूड आइटम्स) पर लागू GST दर को घटाकर 5 प्रतिशत स्लैब में लाने की योजना बना रही है। इससे इन वस्तुओं की कीमतों में कमी आ सकती है और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
GST काउंसिल की बैठक 3-4 सितंबर को
GST रिफॉर्म्स को आसान बनाने और टैक्स स्लैब को सरल करने के तहत, अगली बैठक में केवल दो GST स्लैब रखने का प्रस्ताव है — 5% और 18%। वहीं, हानिकारक और विलासिता वाली वस्तुओं पर 40% GST दर बनी रहेगी। कुछ राज्यों ने 40% से भी अधिक दर बढ़ाने का सुझाव दिया है, लेकिन यह कदम विवादास्पद माना जा रहा है।
Also Read: जीएसटी रिफॉर्म को लेकर केंद्र सरकार ने तेज गति पकड़ी, नए…
कौन-कौन सी चीजें हो सकती हैं सस्ती?
-
ब्रांडेड कपड़े और खाद्य पदार्थ 5% स्लैब में आ सकते हैं, जिससे इनकी कीमतें कम होंगी।
-
सीमेंट पर GST दर 28% से घटाकर 18% की संभावना है।
-
सैलून और पार्लर सेवाओं पर GST 18% से घटाकर 5% किया जा सकता है।
-
एसी, टीवी, रेफ्रिजरेटर जैसी घरेलू वस्तुओं को 18% स्लैब में रखा जाएगा।
-
हेल्थ इंश्योरेंस पर GST दर को 18% से घटाकर 0% (शून्य) किया जा सकता है।
राज्यों की राजस्व चिंता और केंद्र सरकार का समाधान
GST रिफॉर्म्स के बाद राज्य सरकारों को राजस्व नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। इस बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच इस नुकसान की भरपाई का भी मार्ग निकाला जाएगा।