प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया बड़ा संदेश: जल्द पूरे भारत में बुलेट ट्रेन की होगी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया बड़ा संदेश: जल्द पूरे भारत में बुलेट ट्रेन की होगी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की समीक्षा की, कहा जल्द पूरे भारत में बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी होगी। प्रोजेक्ट “Make in India” के तहत भारत में विकसित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के अहम चरण की समीक्षा करते हुए साफ कर दिया कि वह दिन दूर नहीं जब पूरे भारत में बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जुड़ा होगा। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के कंस्ट्रक्शन की योजना तैयार होने के बाद सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह “Make in India” के तहत विकसित किया जाएगा। जापान से तकनीक ट्रांसफर की जाएगी, लेकिन निर्माण और ऑपरेशन भारत के इंजीनियर्स और कंपनियों द्वारा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में परियोजना के टेक्नोक्रेट और इंजीनियर्स के साथ बातचीत में कहा कि सभी लर्निंग और प्रैक्टिसिस को डॉक्यूमेंट करें और पूरी प्रक्रिया का एक “Blue Book” तैयार करें। यह भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की ट्रांसपरेंसी और दक्षता को बढ़ाएगा।

also read: अमित शाह: वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को…

प्रोजेक्ट के तहत, भारतीय इंजीनियर्स को चरणबद्ध तरीके से जापान भेजकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में ये प्रशिक्षित इंजीनियर्स भारत में अपनी टीमों को ट्रेनिंग देंगे। वड़ोदरा में एक अल्ट्रा-मॉडर्न ट्रेनिंग सेंटर भी तैयार किया जा रहा है, जहां बुलेट ट्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेशन और मेंटेनेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत भारत में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण भारतीय कंपनियों और इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में 1000 टन क्षमता वाली स्ट्रैडल क्रैडल जैसी आधुनिक मशीनें पहली बार भारत में तैयार की गई हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आई है और भविष्य के लिए नया प्रोटोकॉल भी तैयार हुआ।

ट्रैक बेड, ट्रैक स्लैब, नॉइज़ बैरियर्स सहित कई सामग्री स्थानीय स्तर पर बनाई जा रही हैं। हालांकि प्रारंभिक चरण में कुछ विशेष मैटीरियल्स जापान से आएंगे, जल्द ही तकनीक ट्रांसफर एग्रीमेंट के तहत यह भी भारत में निर्मित होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 2027 में भारत में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू होगा। यह प्रोजेक्ट न केवल भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी विकास में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि देश की मेक इन इंडिया पहल को भी मजबूती देगा।

Related posts

मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! Spice Lounge Food Works ने निवेशकों को 3200% रिटर्न से किया मालामाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरव्यू: अमेरिका-EU समेत 38 देशों के साथ ट्रेड डील और बजट से डिफेंस तक

CBSE अब 12वीं की कॉपियों का करेगा डिजिटल मूल्यांकन, 2026 से ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More