OpenAI भारत में ChatGPT Go का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। 4 नवंबर से सभी यूजर्स ₹399/माह वाला प्रीमियम प्लान बिना चार्ज एक्सेस कर पाएंगे।
OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 4 नवंबर 2025 से भारत में सभी यूजर्स ChatGPT Go को एक साल तक फ्री में एक्सेस कर पाएंगे। यह सब्सक्रिप्शन सामान्यतः ₹399 प्रति माह का होता है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर के तहत इसे बिना किसी चार्ज के इस्तेमाल किया जा सकेगा।
ChatGPT Go: भारत में बढ़ रहा क्रेज
ChatGPT Go की लॉन्चिंग के सिर्फ एक महीने में ही इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या दोगुनी हो गई है। भारत OpenAI की सबसे बड़ी मार्केट्स में से एक है, और इस फ्री ऑफर के जरिए कंपनी अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंचना चाहती है। ChatGPT Go भारत समेत दुनियाभर के 90 से अधिक देशों में उपलब्ध है।
also read: 99% लोग नहीं जानते! WhatsApp के डिलीट मैसेज पढ़ने की यह…
OpenAI के CEO निक टर्ले ने कहा, “भारत में हमारे पहले DevDay Exchange इवेंट से पहले हम ChatGPT Go को फ्री में उपलब्ध करवा रहे हैं। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि यूजर्स इससे क्या बनाते, सीखते और हासिल करते हैं।”
भारत में ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
OpenAI ने बताया कि भारत में ChatGPT का सबसे अधिक इस्तेमाल एजुकेशन और स्टूडेंट्स के कामों में हो रहा है। छात्र इससे नोट्स, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट्स बनाने में मदद ले रहे हैं। इसके अलावा, लोग इसे इंटलेक्चुअल पार्टनर की तरह भी इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में ChatGPT का यूज तेजी से बढ़ रहा है और लाखों लोग ऑफिस और घर दोनों जगह इसके टूल्स का लाभ ले रहे हैं।
परप्लेक्सिटी और गूगल भी दे रहे फ्री एक्सेस
OpenAI से पहले, Perplexity ने भारत में करीब 36 करोड़ यूजर्स को अपने Perplexity Pro का फ्री एक्सेस दिया है। इसके लिए कंपनी ने एयरटेल के साथ पार्टनरशिप की है। गूगल भी भारत में छात्रों के लिए फ्री प्रीमियम AI टूल्स उपलब्ध करा रही है।
इस कदम से भारत में AI तकनीक का इस्तेमाल और भी बढ़ेगा और छात्रों, प्रोफेशनल्स और आम यूजर्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।