डॉक्टर क्यों मानते हैं ओट्स को परफेक्ट ब्रेकफास्ट? जानिए इसके 5 बड़े फायदे

डॉक्टर क्यों मानते हैं ओट्स को परफेक्ट ब्रेकफास्ट? जानिए इसके 5 बड़े फायदे

जानें क्यों डॉक्टर मानते हैं ओट्स को परफेक्ट ब्रेकफास्ट। ब्लड शुगर कंट्रोल, वजन घटाना, पाचन सुधार और दिल की सेहत के लिए ओट्स के 5 बड़े फायदे।

रोजाना नाश्ता स्किप करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में ओट्स (Oats) एक आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्प के रूप में उभरता है। इसे खाने से न केवल शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। अगर आपने अभी तक ओट्स को अपनी डाइट में शामिल नहीं किया है, तो इसके फायदे जानकर आप इसे अपनी सुबह की रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

1. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

ओट्स टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित और लाभकारी ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकॉन (Beta-Glucan) पेट में एक जेल की तरह काम करता है, जिससे खाने का अवशोषण धीमा हो जाता है और खून में ग्लूकोज का स्तर संतुलित रहता है। यह मोटापे और डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है।

2. वजन घटाने में सहायक

ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। नियमित रूप से ओट्स खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है और मोटापे का खतरा कम होता है।

also read: Fatty Liver Disease: पेट में भारीपन या हल्की थकान? इन…

3. स्किन के लिए लाभकारी

ओट्स न केवल खाने में बल्कि स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी उपयोग किए जाते हैं। यह एक्जिमा और त्वचा की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, त्वचा संबंधी लाभ पाने के लिए ओट्स का टॉपिकल उपयोग भी जरूरी है।

4. कब्ज और पाचन सुधारता है

ओट्स में फाइबर होने के कारण यह कब्ज (Constipation) की समस्या दूर करने में मदद करता है। पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को कम करता है। स्टडी में यह भी पाया गया कि Ulcerative Colitis जैसी समस्याओं में भी ओट्स फायदेमंद हो सकता है।

5. कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार

दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण हाई LDL कोलेस्ट्रॉल होता है। ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकॉन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम घटता है।

Related posts

Health Tips: सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान देसी उपाय

महिलाओं में बढ़ती विटामिन डी की कमी: जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Morning Water Benefits: सुबह खाली पेट पानी पीना सही है या नहीं? गर्म या ठंडा – कौन सा बेहतर?

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More