Mrunal Thakur on Dhanush Dating Rumours: “सिर्फ अच्छे दोस्त हैं”, मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी

Mrunal Thakur on Dhanush Dating Rumours: "सिर्फ अच्छे दोस्त हैं", मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी

Mrunal Thakur on Dhanush Dating Rumours: मृणाल ठाकुर ने खुद साफ किया धनुष संग अफेयर का सच, बताया कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं। जानें मृणाल का पूरा बयान और ‘सन ऑफ सरदार 2’ अपडेट।

Mrunal Thakur on Dhanush Dating Rumours: हाल के दिनों में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में एक खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी — क्या मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों की तस्वीरें वायरल हुईं, और मृणाल की बर्थडे पार्टी में धनुष की मौजूदगी ने इस अफवाह को और हवा दे दी। लेकिन अब मृणाल ने खुद इस रिश्ते पर बयान देकर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

मृणाल ने धनुष को लेकर क्या कहा?

Only Kollywood की रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए साफ कहा है कि वो और धनुष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। “मेरे और धनुष के लिंकअप की खबरें पढ़कर हमें हंसी आई। हमें यह सब बहुत फनी लगा। ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष अजय देवगन के इनवाइट पर आए थे। लोगों को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए।”— मृणाल ठाकुर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

क्या सच में डेट कर रहे थे धनुष और मृणाल?

कुछ समय पहले रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से दावा किया गया था कि मृणाल और धनुष वाकई में डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, “हां, वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन रिश्ता नया है और फिलहाल इसे ऑफिशियल नहीं करेंगे।” हालांकि अब मृणाल के बयान के बाद इन खबरों को झूठा माना जा सकता है।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं मृणाल?

मृणाल ठाकुर फिलहाल ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आ रही हैं, जो हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, नीरू बाजवा, और रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स हैं।

Also Read: https://newsindianow.in/saiyaara-ott-release-date-ahaan-pandeys-blockbuster-saiyaara-will-soon-be-available-on-netflix-know-the-full-details/

Related posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

O’ Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अब प्राइम वीडियो पर कब और कहां देखी जाएगी

‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर क्रिस्टल डिसूजा हुईं इमोशनल, कहा – ‘इसलिए रणवीर सिंह हैं असली सुपरस्टार’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More