माधुरी दीक्षित की अपकमिंग थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ की OTT रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। यह शो 19 दिसंबर 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बनी यह सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की अपकमिंग थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। इस शो का पहला टीजर 19 नवंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसमें माधुरी दीक्षित को एक बिल्कुल नए अवतार में देखा गया। टीजर के बाद से फैंस इस सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मेकर्स ने टीजर के दो दिन बाद, यानी 21 नवंबर को इसकी दूसरी झलक जारी करते हुए ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी। अब फैंस जान सकते हैं कि माधुरी दीक्षित का यह एक्साइटिंग शो कब और कहां स्ट्रीम होगा।
कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘मिसेज देशपांडे’?
माधुरी दीक्षित की अपकमिंग सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ 19 दिसंबर 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, “किलर स्माइल से किलर की स्माइल तक, Hotstar Special: मिसेज़ देशपांडे 19 दिसंबर से सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।”
दूसरे टीजर में माधुरी दीक्षित का सिंपल लुक दर्शकों को काफी पसंद आया। टीजर में वे डाइनिंग टेबल पर बैठकर सब्जी काटती हैं और भोली सी सूरत के साथ गाने को गुनगुनाती दिखाई देती हैं। वहीं रेडियो से सुनाई देता है कि मर्डर केस में आठ मर्डर के बाद भी किलर का कोई सुराग नहीं मिला है। इस पर माधुरी की आंखों में चमक आती है और वे सस्पेंस भरी स्माइल करती हैं, जिससे शो का थ्रिलर और सस्पेंस वाला अनुभव और भी रोमांचक हो जाता है।
नागेश कुकुनूर का निर्देशन और स्टारकास्ट
‘मिसेज देशपांडे’ को नागेश कुकुनूर ने निर्देशित किया है। यह शो कुकुनूर मूवीज़ के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। यह फ्रांसीसी थ्रिलर La Mante पर आधारित है। सीरीज में सिद्धार्थ चांदेकर और प्रियांशु चटर्जी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
माधुरी दीक्षित की यह थ्रिलर सीरीज फैंस के लिए एक धमाकेदार अनुभव साबित होने वाली है और 19 दिसंबर 2025 से सिर्फ़ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।