Morning Time Remedies: सुबह उठकर करें ये 3 खास काम, मिलेगा धन, सेहत और मानसिक शांति का वरदान!

Morning Time Remedies: सुबह उठकर करें ये 3 खास काम, मिलेगा धन, सेहत और मानसिक शांति का वरदान!

Morning Time Remedies: सुबह उठकर करें ये 3 आसान और प्रभावशाली काम, जिससे मिलेगा धन, अच्छी सेहत और मानसिक शांति। जानें सुबह के समय कौन से उपाय करें जीवन में खुशहाली के लिए।

Morning Time Remedies: सुबह का समय धर्मशास्त्र और विज्ञान दोनों के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है। सुबह उठते ही अगर आप कुछ खास कार्य करते हैं तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। ये 3 सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय आपको न केवल रोगों से मुक्त करेंगे बल्कि धन, सेहत और मानसिक शांति भी देंगे। आइए जानें सुबह उठकर कौन-कौन से काम करना लाभकारी रहता है।

1. सुबह उठते ही हथेलियों को देखें और मंत्र जाप करें

सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें और ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्द, प्रभाते करदर्शनम्।’ इस मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद हथेलियों को हल्के से रगड़कर अपनी आंखों पर स्पर्श करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन-संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

2. धरती माता को स्पर्श कर प्रणाम करें

बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले धरती मां को स्पर्श करें और दोनों हाथ जोड़कर ‘समुद्र-वसने देवि, पर्वत-स्तन-मंडिते। विष्णु-पत्नि नमस्तुभ्यं, पाद-स्पर्शं क्षमस्व में।’ मंत्र का उच्चारण करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और ओवरथिंकिंग जैसी समस्या कम होती है।

3. 5 देवताओं का नाम लेकर दिन की शुरुआत करें

सुबह जागने के बाद पांच महत्वपूर्ण देवताओं – श्री प्रहलाद जी महाराज, हनुमान जी, नारद जी, माता शबरी और अपने कुल देवी-देवताओं का नाम लेकर दिन शुरू करें। इससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सभी परेशानियां दूर होती हैं।

क्यों है ये सुबह के ये उपाय जरूरी?

सुबह का समय शुद्ध और शांत होता है, इसलिए इस वक्त किए गए कार्य पूरे दिन आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ये उपाय ना केवल आध्यात्मिक बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी फायदेमंद हैं, जो आपकी सेहत, धन-समृद्धि और मानसिक शांति में मदद करते हैं।

For more news: Religion

Related posts

सूर्य ग्रहण 2026: 17 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें महिलाओं के लिए सूतक नियम और राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: 15 या 16 फरवरी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को ‘आग के छल्ले’ जैसा दिखेगा सूर्य, भारत में कैसे देखें

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More