Meesho IPO 2025: 3 दिसंबर से खुलेगा सब्सक्रिप्शन, जानें प्राइस बैंड, एलोकेशन और हर डिटेल

Meesho IPO 2025: 3 दिसंबर से खुलेगा सब्सक्रिप्शन, जानें प्राइस बैंड, एलोकेशन और हर डिटेल

Meesho IPO 2025: 3 दिसंबर से खुलेगा मीशो का पब्लिक इश्यू। जानें प्राइस बैंड, एलोकेशन, लिस्टिंग डेट और ग्रे मार्केट प्रीमियम की पूरी जानकारी। निवेशकों के लिए जरूरी डिटेल्स यहाँ।

Meesho IPO 2025: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) अब शेयर बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार है। कंपनी का IPO 3 दिसंबर 2025 से निवेशकों के लिए खुल रहा है और यह सब्सक्रिप्शन 5 दिसंबर तक जारी रहेगा। मीशो का यह IPO 2025 के सबसे बड़े और चर्चित पब्लिक इश्यू में से एक माना जा रहा है।

कुल IPO का आकार 5,421.05 करोड़ रुपये का है, जिसमें 4,250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 10.55 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 105-111 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

निवेशकों के लिए एलोकेशन और लॉट साइज

मीशो IPO में निवेशकों को एक लॉट में 135 शेयर के लिए बोली लगानी होगी। एंकर निवेशकों के लिए IPO पहले ही खुल जाएगा, यानी 2 दिसंबर 2025। IPO का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया द्वारा किया जाएगा, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभालेगा।

कुल IPO में से:

  • 75% हिस्सा QIBs (Qualified Institutional Buyers) के लिए,

  • 15% हिस्सा NIIs (Non-Institutional Investors) के लिए,

  • 10% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिज़र्व किया गया है।

also read: अयोध्या बन रहा रियल एस्टेट का हब: 300-500% तक तेजी, सबसे…

एलोकेशन, रिफंड और लिस्टिंग

  • शेयरों का अलॉटमेंट 8 दिसंबर को होगा।

  • रिफंड प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी और उसी दिन शेयर निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

  • मीशो के शेयर 10 दिसंबर तक NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

Meesho IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

मीशो IPO का लंबा इंतजार निवेशकों को ग्रे मार्केट में भी दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीशो के अनलिस्टेड शेयर 144 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि IPO का अपर प्राइस बैंड 111 रुपये है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम लगभग 30% है, जो मजबूत लिस्टिंग की ओर संकेत करता है।

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More