हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन के सभी संकट कम होते हैं और भक्त की किस्मत चमकती है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित यह 40 चौपाइयों वाली चालीसा न केवल प्रार्थना है, बल्कि एक अदृश्य कवच की तरह काम करती है, जो बुरी परिस्थितियों से सुरक्षा प्रदान करती है।
मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ के फायदे
-
डर और तनाव से मुक्ति: ‘भूत पिशाच निकट नहीं आवै’ जैसी पंक्तियों के जाप से मन से नकारात्मक विचार और डर हटते हैं। मानसिक तनाव और चिंता में राहत मिलती है।
-
संकटों का नाश: संकटमोचन हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से नौकरी, पारिवारिक कलह और अन्य बाधाएं दूर होती हैं।
-
आत्मविश्वास और एकाग्रता: छात्रों के लिए यह चालीसा अत्यंत लाभकारी है। बुद्धि और साहस बढ़ती है, जिससे पढ़ाई में एकाग्रता आती है और लक्ष्य प्राप्ति आसान होती है।
also read: Chandra Grahan 2026: होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए…
-
रोग और पीड़ा से राहत: ‘नासै रोग हरै सब पीरा’ का जाप करने से शारीरिक कष्ट और बीमारियों में कमी आती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
-
बुरी शक्तियों से सुरक्षा: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ घर और व्यक्ति के चारों ओर सुरक्षा कवच बनाता है, जिससे बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
-
मनोकामनाओं की पूर्ति: श्रद्धापूर्वक 100 बार पाठ करने से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है और असंभव कार्य भी साध्य हो जाते हैं।
हनुमान चालीसा का पाठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी है। मंगलवार के दिन इसे नियमित रूप से पढ़ना जीवन में सुख, सफलता और समृद्धि लाने का सबसे सरल और प्रभावशाली तरीका माना जाता है।