मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जलमहल पर पतंग उत्सव का किया भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जलमहल पर पतंग उत्सव का किया भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मकर संक्रांति पर जलमहल में रंग-बिरंगी पतंगों के साथ काइट फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया। जानें उत्सव की झलक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम और पर्यटन आकर्षण।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जलमहल की पाल पर पतंग उड़ाकर प्रदेश में काइट फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं पतंग उड़ाकर पर्व की परंपरा का आनंद लिया और राज्यवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर आधारित पतंगों की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोक-कलाकारों से मुलाकात कर उनके उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि पतंग उत्सव न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यटन और सामाजिक चेतना को भी बढ़ावा देता है।

also read: राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जारी की नवीन युवा…

इस साल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार, राज्य के सभी सात संभागों में साथ ही जैसलमेर और माउंटआबू में भी पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। जलमहल में आयोजित इस महोत्सव में रंग-बिरंगी पतंगों की झिलमिलाहट, पारंपरिक उल्लास और देशी-विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति ने माहौल को और जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधायक बालमुकुंदाचार्य, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, देशी-विदेशी पर्यटक और आमजन भी मौजूद रहे।

पतंग महोत्सव न केवल लोक संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह राजस्थान को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित करने में सहायक साबित होता है।

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More