क्रिस्टल डिसूजा ने ‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर रणवीर सिंह के साथ बिताए खास पल को याद करते हुए बताया क्यों उन्हें रणवीर असली सुपरस्टार लगते हैं।
क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए सुपरस्टारडम केवल शोहरत या हिट फिल्में देने का नाम नहीं है, बल्कि असली सुपरस्टार वही है जो दूसरों को भी आगे बढ़ने का मौका दे। उन्होंने खासकर रणवीर सिंह के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि वो क्यों मानती हैं कि रणवीर सच में सुपरस्टार हैं।
अनप्लान्ड मोमेंट बना यादगार
‘शरारत’ गाने के लॉन्च के दौरान क्रिस्टल स्टेज पर जाने की तैयारी नहीं कर रही थीं। गाने को लॉन्च करने वाली जैस्मिन सैंडलास और मधुबंती बागची ने पहले ही माहौल को जोश से भर दिया था। भीड़ पहली बार गाना सुन रही थी, लेकिन सभी झूम रहे थे। इसी बीच रणवीर ने कहा, “क्रिस्टल, ये तुम्हारा गाना है, हमें स्टेज पर जाकर परफॉर्म करना चाहिए।” क्रिस्टल थोड़ी घबरा गईं क्योंकि उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी और उन्हें लगा कि डांस कैसे करेंगी।
also read: राजपाल यादव को जमानत नहीं मिली, तिहाड़ जेल में रहेंगे –…
रणवीर की एनर्जी ने बदल दिया पूरा सीन
रणवीर की एनर्जी ने माहौल को और भी खास बना दिया। उन्होंने क्रिस्टल को स्टेज पर आने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अब उन्हें भी इस गाने का हिस्सा बनना चाहिए। क्रिस्टल ने बताया कि रणवीर की एनर्जी इतनी पॉजिटिव है कि सामने वाला खुद ही उस वाइब में आ जाता है।
रणवीर ने दिया यादगार पल
क्रिस्टल के लिए सबसे खास पल वह था जब रणवीर ने उन्हें स्टेज पर लेकर आए और सेंटर में खड़ा किया। उन्होंने केवल साथ परफॉर्म नहीं किया बल्कि क्रिस्टल का मोमेंट भी उन्हें दिया और कहा कि वो उनके स्टेप्स को कॉपी करेंगे। क्रिस्टल का मानना है कि इंडस्ट्री में ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं जो सच में दूसरों के पल को सेलिब्रेट करते हैं।
बॉक्स ऑफिस किंग और दिल से सुपरस्टार
क्रिस्टल मानती हैं कि रणवीर की असली ताकत यही है कि वो दूसरों को चमकने का मौका देते हैं। यही वजह है कि वो आज इंडस्ट्री में इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। रणवीर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं और ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों के साथ अब एक नए लेवल पर हैं। फैंस में उनका क्रेज बहुत ज्यादा है और अगर यह रफ्तार जारी रही, तो रणवीर भारतीय सिनेमा की उन ऊंचाइयों तक पहुँच सकते हैं जहां बहुत कम स्टार्स पहुंचे हैं।