करवा चौथ 2025 कब है? जानिए 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ व्रत की तिथि, पूजा समय, चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त और व्रत रखने का सही तरीका।
करवा चौथ 2025 का व्रत शुक्रवार, 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। यह पवित्र त्योहार सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है और इस वर्ष यह तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे समाप्त होगी। इस वजह से 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।
करवा चौथ पूजा और शुभ मुहूर्त
इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाकर निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता और भगवान शिव-पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ की पूजा के लिए इस साल शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से लेकर 7:11 बजे तक रहेगा। पूजा का कुल समय 1 घंटा 14 मिनट का होगा।
also read: नवरात्रि 2025 में दान का शुभ फल: जानें 9 दिन के दान का…
चंद्रोदय और व्रत breaking का समय
व्रत की समाप्ति चंद्रमा के उदय के बाद ही होती है। 2025 में दिल्ली और उत्तर भारत में चंद्रमा करीब रात 8:13 बजे उदय होगा। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। हालांकि चंद्रोदय का समय अलग-अलग शहरों में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय पंचांग से सही समय देखना आवश्यक है।
करवा चौथ 2025 का महत्व
करवा चौथ का व्रत वैवाहिक जीवन में प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ और पवित्र होता है। इस दिन की विशेष पूजा और उपवास पति के स्वास्थ्य व खुशहाली के लिए किया जाता है।