उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा 76वां जिला: कल्याण सिंह नगर के रूप में योगी सरकार की बड़ी तैयारी

उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा 76वां जिला: कल्याण सिंह नगर के रूप में योगी सरकार की बड़ी तैयारी

योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी में 76वां जिला ‘कल्याण सिंह नगर’ बनाने की तैयारी में है। अलीगढ़ की अतरौली, गंगीरी और बुलंदशहर की डिबाई तहसीलों से बनेगा नया जिला, बाबूजी की स्मृति को मिलेगा सम्मान।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में एक नया जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्तावित जिले का नाम “कल्याण सिंह नगर” रखा जाएगा, जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह (बाबूजी) की स्मृति में बनाया जाएगा।

नए जिले के गठन का प्रस्ताव एटा के पूर्व सांसद और कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ की सिफारिश पर तैयार किया गया है। शासन स्तर पर इस संबंध में प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू हो गई है और राजस्व परिषद ने अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलाधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

तीन तहसीलों से बनेगा नया जिला

नए जिले में अलीगढ़ की अतरौली और गंगीरी तहसील तथा बुलंदशहर की डिबाई तहसील को शामिल किया जाएगा। इस प्रस्तावित जिले का केंद्र बिंदु अतरौली को बनाया जा सकता है क्योंकि यह अलीगढ़ और बुलंदशहर दोनों के बीच में स्थित है। इससे प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

also read: मुस्तफाबाद का नाम बदला जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

कल्याण सिंह की विरासत से जुड़ा नाम

यह प्रस्ताव लंबे समय से चर्चा में था और अब इसे मूर्त रूप देने की तैयारी चल रही है। मढौली गांव — जो कल्याण सिंह की जन्मभूमि है — को “कल्याण सिंह नगर” मुख्यालय से जोड़ने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोग मानते हैं कि इससे क्षेत्र में विकास की नई राह खुलेगी और बाबूजी की स्मृति को स्थायी सम्मान मिलेगा।

राजू भैया की सिफारिश पर शासन ने की कार्रवाई

राजू भैया द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र के बाद शासन ने तुरंत कार्रवाई की। 17 अक्टूबर को राजस्व परिषद आयुक्त राजकुमार द्विवेदी ने अलीगढ़ और बुलंदशहर के डीएम को पत्र भेजा, जिसमें दोनों जिलों की सीमाओं के पुनर्सीमन और नए जिले की संभावनाओं का अध्ययन कर रिपोर्ट मांगी गई है।

इस रिपोर्ट में जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक सुविधा, सड़कें, पुलिस इकाइयां, और जनसुविधाओं से संबंधित सभी पहलुओं का विश्लेषण किया जाएगा।

क्या बोले अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन

डीएम संजीव रंजन ने बताया कि शासन द्वारा मांगे गए प्रस्ताव और खाके को तैयार कर भेजा जाएगा। उसके बाद अंतिम निर्णय शासन स्तर से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर जो भी तैयारी अपेक्षित है, वह पूरी कर ली जाएगी।

स्थानीय समर्थन और विकास की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि “कल्याण सिंह नगर” बनने से न केवल क्षेत्र का प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा बल्कि यहां शिक्षा, व्यापार और बुनियादी विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More