कब्ज में किस आटे की रोटी सबसे फायदेमंद? रागी, बेसन या गेहूं

कब्ज में किस आटे की रोटी सबसे फायदेमंद? रागी, बेसन या गेहूं

कब्ज में कौन सा आटा सबसे फायदेमंद है? जानें चोकर वाला गेहूं, रागी और बेसन की रोटियों के फायदे और पेट साफ रखने के लिए सही विकल्प।

कब्ज (Constipation) एक आम समस्या है जो पेट की सेहत पर असर डाल सकती है। सही आटे का चयन, जैसे चोकर वाला गेहूं, रागी और बेसन, पेट को साफ रखने और कब्ज से राहत पाने में मदद कर सकता है। अगर हफ्ते में तीन बार से कम मल त्याग होता है या मल कड़ा और सूखा हो तो यह कब्ज की निशानी हो सकती है। ऐसे मामलों में समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

चोकर वाला गेहूं का आटा

कब्ज से राहत पाने के लिए चोकर वाला गेहूं का आटा सबसे अच्छा माना जाता है। गेहूं की रोटियां हमारी डेली डाइट का मुख्य हिस्सा होती हैं, खासकर उत्तर भारत में। चोकर वह परत होती है जो गेहूं पीसते समय सबसे ऊपर निकलती है। चोकर वाला आटा फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को मुलायम बनाने और पेट को साफ रखने में मदद करता है।

also read: Hair Growth: आज ही चबाएं करी पत्ता, लंबे और घने होंगे…

रागी के आटे की रोटियां

रागी का आटा स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह ग्लूटेन-फ्री होता है और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। रागी के आटे में मौजूद फाइबर कब्ज को कम करने और पेट की समस्याओं से राहत देने में मदद करता है। यह आसानी से पच जाता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है।

बेसन के आटे की रोटियां

बेसन में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। बेसन की रोटियों को डेली डाइट में शामिल करने से मल मुलायम रहता है और आंतों की मूवमेंट बेहतर होती है। इससे कब्ज की समस्या कम होती है और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा भी घटता है।

Related posts

महिलाओं में बढ़ती विटामिन डी की कमी: जानें लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Morning Water Benefits: सुबह खाली पेट पानी पीना सही है या नहीं? गर्म या ठंडा – कौन सा बेहतर?

Cancer symptoms: शरीर में बार-बार गांठ या सूजन: जानिए कब हो जाए सावधान, कौन सी गांठ हो सकती है कैंसर का संकेत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More