ईशान किशन के तूफानी शतक से झारखंड ने जीता पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब

ईशान किशन के तूफानी शतक से झारखंड ने जीता पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब

झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 फाइनल में ईशान किशन के तूफानी शतक की मदद से हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहला खिताब जीता। कप्तान ईशान किशन की धमाकेदार पारी और टीम की शानदार प्रदर्शन ने इतिहास रचा।

झारखंड क्रिकेट ने इतिहास रच दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025-26 के फाइनल में कप्तान ईशान किशन की शानदार पारी की बदौलत झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया। यह जीत झारखंड के घरेलू क्रिकेट के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी।

फाइनल में मैच का संक्षिप्त विवरण

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। शुरुआती ओवर में झारखंड को झटका लगा जब विराट सिंह जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने अपने शतक से पूरा खेल पलट दिया।

ईशान किशन का धमाका

कप्तान ईशान किशन ने 45 गेंदों में शतक पूरा किया और 101 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 6 चौके शामिल थे। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके साथ कुमार कुशाग्र ने 38 गेंदों में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। अंतिम ओवरों में अनुकूल रॉय (40), रॉबिन मिन्ज (31 नाबाद) की तेज बल्लेबाजी ने झारखंड का स्कोर 262/3 तक पहुंचा दिया, जो टी20 फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ।

also read: AUS vs ENG: एशेज के तीसरे टेस्ट में एलेक्स कैरी ने रचा…

गेंदबाजी का जलवा

264 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में कप्तान अंकित कुमार और आशीष सिवाच बिना खाता खोले आउट हो गए। यशवर्धन दलाल ने 22 गेंदों में 53 रन बनाए, लेकिन टीम को कोई ठोस समर्थन नहीं मिला। बीच के ओवरों में अनुकूल रॉय, सुशांत मिश्रा और बल कृष्णा की कसी हुई गेंदबाजी ने हरियाणा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पूरी टीम 193 रन पर ढेर हो गई।

झारखंड के लिए ऐतिहासिक पल

यह जीत झारखंड के घरेलू क्रिकेट इतिहास में एक यादगार उपलब्धि बन गई है। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे ईशान किशन ने इस शतक के जरिए चयनकर्ताओं को भी मजबूत संदेश दिया है। उनकी यह पारी कप्तान की जिम्मेदारी और शानदार खेल की उत्कृष्ट मिसाल है।

Related posts

NZ vs CAN Highlights: रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारियों ने दिलाई न्यूजीलैंड को बड़ी जीत, सुपर-8 में किया क्वालीफाई

राशिद खान का विश्व रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More