Table of Contents
Isha Ambani: ईशा अंबानी ने शाहरुख खान की तीन फिल्मों का नाम बताया है।
Isha Ambani: अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आम लोगों की ही तरह हैं। हिंदी फिल्में देखने पर भी ईशा रोने लगती है। उन्होंने खुद इसे बताया है। उन्होंने उन तीन हिंदी फिल्मों का नाम बताया जिन्हें देखकर वह रोने लगती है। यह दिलचस्प है कि ये तीनों फिल्में शाहरुख खान की हैं। ईशा ने फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का नाम लेकर कहा कि वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उनकी सभी फिल्में देखती हैं।
ईशा इन फिल्मों को देखकर रो पड़ी
इंटरव्यू में ईशा से पूछा गया कि कौन-सी फिल्में हैं जिनकी वजह से वह रोने लगती हैं? ईशा ने प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, “कुछ कुछ होता है (1998), कभी खुशी कभी गम (2001) और कल हो ना हो (2003)।ये तीन फिल्में जिन्हें देखने के बाद मैं हमेशा रो पड़ती हूं।”
ईशा इस निर्देशक की फैन है
इसके बाद ईशा से पूछा गया कि वह कौन से गाने पसंद करती है जिन्हें वह अक्सर गाती है? ईशा ने बताया,“मैं करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन की बहुत बड़ी फैन हूं इसलिए मैं उनकी फिल्मों के गानों को फुल वॉल्यूम में गाती हूं। ईशा इसके बाद हंसने लगी।
अनंत अंबानी की शादी में व्यस्त हैं ईशा
ईशा अपने भाई अनंत अंबानी की शादी की तैयारी में व्यस्त हैं। 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी करने वाले हैं।