IPL 2026 ऑक्शन: आईपीएल 2026 खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख हुई सामने, जानें पूरा शेड्यूल

IPL 2026 ऑक्शन: आईपीएल 2026 खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख हुई सामने, जानें पूरा शेड्यूल

IPL 2026 ऑक्शन की तारीख सामने आ गई! जानें कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी, RCB विजेता, CSK और RR के अपडेट और सभी फ्रेंचाइजी की तैयारियों की पूरी जानकारी।

IPL 2026 ऑक्शन: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अब सिर्फ एक महीने दूर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2026 का ऑक्शन 15 दिसंबर, 2025 को भारत में आयोजित किया जा सकता है। इससे पहले के दो सीजन के ऑक्शन विदेश में हुए थे, जिसमें IPL 2025 का ऑक्शन सऊदी अरब में आयोजित किया गया था।

IPL 2025 विजेता: RCB

पिछले साल के IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार ट्रॉफी जीती। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार ने संभाली और अपने पहले ही सीजन में टीम को विजेता बनाया। यह RCB के लिए पिछले 17 सीजन से आई बड़ी सफलता रही।

also read: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में 5वां टी20: इस…

CSK और RR की IPL 2025 में चुनौतीपूर्ण स्थिति

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रदर्शन मिश्रित रहा। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एमएस धोनी ने CSK की कप्तानी संभाली, लेकिन टीम 18वें सीजन में 10वें स्थान पर रही। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल का सबसे तेज शतक जड़ा, लेकिन टीम अंततः 9वें नंबर पर रही।

IPL 2026: खिलाड़ियों की रिटेंशन और ट्रेंड डील्स

इस बार CSK और RR समेत सभी फ्रेंचाइजी टीमों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को रिटेन करना शुरू कर दिया है और अगले महीने तक यह साफ हो जाएगा कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा। वहीं, संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का फैसला किया है और RR और CSK के बीच संभावित ट्रेड डील पर चर्चा चल रही है।

Related posts

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों से हराकर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More