IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाने का बड़ा रिकॉर्ड बनाया

IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाने का बड़ा रिकॉर्ड बनाया

IPL 2025: इस सीजन में अय्यर ने अब तक 16 मैच खेले हैं और 54.82 की औसत से कुल 603 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्लेबाजी से छह अर्धशतक निकले हैं।

रविवार को IPL 2025 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया। पंजाब ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने 2014 में पहले खिताबी मैच जीता था। पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सीजन का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अय्यर ने 41 गेंदों में आठ छक्कों और पांच चौकों की मदद से 87 रन की नाबाद पारी खेली। इस खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सीजन में अय्यर ने अब तक 16 मैच खेले हैं और 54.82 की औसत से कुल 603 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्लेबाजी से छह अर्धशतक निकले हैं।

इसी के साथ, अय्यर ऐसे इकलौते कप्तान बन गए, जिनके नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें आईपीएल फाइनल में पहुंची हैं। 2020 में, श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स और 2024 में केकेआर को फाइनल में पहुंचाया था। बारिश के चलते मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देरी से शुरू हुआ। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 38 और नमन धीर ने 37 रन बनाए। विपक्षी टीम के अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे अधिक दो विकेट हासिल किए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19 ओवरों में जीत हासिल की। टीम के कप्तान अय्यर ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अश्विनी कुमार ने मुंबई से सर्वाधिक दो शिकार किए।

For more news: Sports

Related posts

राशिद खान का विश्व रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

हनी बैसोया ने DP वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में तीसरे राउंड में बनाई शानदार बढ़त, छह-अंडर 64 से किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों से हराकर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More